• Home
  • Breaking News
  • पटना हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक गुलाब यादव, IAS संजीव हंस के सह-अभियुक्त पुष्पराज बजाज को दी सशर्त जमानत
Image

पटना हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक गुलाब यादव, IAS संजीव हंस के सह-अभियुक्त पुष्पराज बजाज को दी सशर्त जमानत

पटना हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश देते हुए पूर्व विधायक गुलाब यादव और आईएएस अधिकारी संजीव हंस के साथ अभियुक्त बनाए गए पुष्पराज बजाज को सशर्त जमानत प्रदान की है। जस्टिस चंद्र प्रकाश सिंह की एकलपीठ ने यह फैसला सुनाया।

अदालत ने जमानत के साथ कई शर्तें भी लगाई हैं। आदेश के अनुसार, अभियुक्त को प्रत्येक निर्धारित तारीख पर कोर्ट में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। साथ ही, उसे अपना पासपोर्ट न्यायालय में जमा करना होगा और देश से बाहर जाने से पहले अदालत से अनुमति लेनी होगी

इसके अतिरिक्त, अदालत ने निर्देश दिया है कि यदि अभियुक्त अपना पता बदलता है, तो उसे तुरंत जांच एजेंसी (EoW/ED/Police) और कोर्ट को इसकी सूचना देनी होगी

जमानत देते समय कोर्ट ने महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि अभियुक्त एक साल से अधिक समय से जेल में है, लेकिन अब तक आरोप गठन (charge framing) की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है, इसलिए जमानत देना उचित माना गया।

Releated Posts

भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह हर्ष फायरिंग मामले में दोषी करार, कोर्ट ने लिया हिरासत में

नई दिल्ली/मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज से भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

हिमाचल में रातभर कांपी धरती, 5 तीव्रता के भूकंप के बाद दो और झटके, कई जगह नुकसान

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शनिवार रात आए भूकंप के तेज झटकों ने लोगों की नींद उड़ा दी। रात…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बिहार MLC चुनाव के लिए NDA ने घोषित किए उम्मीदवार, चिराग पासवान की पार्टी को मिली सीट, दीपक प्रकाश की बढ़ी मुश्किलें

पटना। बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2026 को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपने उम्मीदवारों के नामों…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

लालू परिवार की सुरक्षा पर सियासत तेज, रोहिणी आचार्या ने सम्राट पर बोला हमला

पटना। बिहार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर छिड़ा राजनीतिक विवाद अब और तेज होता जा रहा है। राष्ट्रीय…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top