• Home
  • Blog
  • पाँच माह से फरार प्रतिबंधित कफ सिरप सप्लायर सरफराज गिरफ्तार, पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में
Image

पाँच माह से फरार प्रतिबंधित कफ सिरप सप्लायर सरफराज गिरफ्तार, पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में

जिले में प्रतिबंधित कफ सिरप की सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी मोहम्मद मुस्तफिकुर उर्फ़ सरफराज को बाईपास थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। सरफराज पिछले पाँच माह से पुलिस की पकड़ से बचता आ रहा था। उसे सेंट टेरेसा स्कूल के सामने स्थित एक चाय दुकान से दबोचा गया, जहाँ वह अपने परिवार के साथ मौजूद था।

चार माह से लगातार निगरानी, पुलिस की सूझबूझ से गिरफ्तारी

बाईपास पुलिस के अनुसार, आरोपी पर काफी समय से निगरानी रखी जा रही थी। कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई, लेकिन वह हर बार पुलिस को चकमा देता रहा। सोमवार को विधि-व्यवस्था नवनीत कुमार को गुप्त सूचना मिली कि सरफराज अपने परिवार के साथ पुरैनी की ओर जा रहा है।
सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई और इलाके में घेराबंदी की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सरफराज को चाय दुकान से गिरफ्तार कर लिया।

जून में बरामद हुआ था भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप

मामले की शुरुआत जून माह में हुई थी, जब दोगच्छी निवासी मोहम्मद हाशिम के घर पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया था। मौके से गिरफ्तार हाशिम ने पूछताछ में खुलासा किया था कि यह कफ सिरप पुरैनी निवासी सरफराज सप्लाई करता था, जो दवा की आड़ में छिपाकर माल उसकी दुकान तक पहुंचाता था।

हाशिम के बयान के बाद ही पुलिस सरफराज की तलाश में जुटी थी और वह तभी से फरार चल रहा था।

जांच तेज, नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही

थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा ने कहा कि सरफराज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित कफ सिरप सप्लाई करने वाले पूरे नेटवर्क की पहचान की जा रही है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश तेज कर दी गई है।

अवैध कारोबार पर लग सकता है बड़ा अंकुश

पुलिस का मानना है कि सरफराज इस नेटवर्क का महत्वपूर्ण सदस्य था। उसकी गिरफ्तारी से इस अवैध और खतरनाक दवा कारोबार पर बड़ा अंकुश लगने की संभावना है।
कफ सिरप की अवैध सप्लाई जिले में लगातार बढ़ती समस्या रही है, और पुलिस की यह कार्रवाई इस दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Releated Posts

NSUI का जीडी कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप

बेगूसराय के प्रतिष्ठित जीडी कॉलेज में अव्यवस्था और लापरवाही को लेकर छात्र राजनीति तेज हो गई है। NSUI…

ByByAjay Shastri Feb 25, 2026

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 52 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

बेगूसराय जिले के गढ़पुरा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 52 वर्षीय व्यक्ति…

ByByAjay Shastri Feb 25, 2026

पुरी अधिवेशन के निर्णयों के बाद बेगूसराय में भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी आंदोलन, डीएम कार्यालय पर धरना

भगवान जगन्नाथ की पावन धरा पुरी में 06, 07 एवं 08 फरवरी 2026 को आयोजित भारतीय मजदूर संघ…

ByByAjay Shastri Feb 25, 2026

पीएमसीएच में दिनदहाड़े नवजात चोरी की कोशिश, आरोपी महिला गिरफ्तार; डीएम ने जारी किया अलर्ट

राजधानी पटना में बच्चा चोर गिरोह की सक्रियता की आशंका के बीच सूबे के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल…

ByByAjay Shastri Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top