• Home
  • Blog
  • नीतीश कुमार के 10वीं बार CM बनने पर एकनाथ शिंदे का बयान: “बिहार ने जंगल राज को नकारा, विकास राज को स्वीकार किया”
Image

नीतीश कुमार के 10वीं बार CM बनने पर एकनाथ शिंदे का बयान: “बिहार ने जंगल राज को नकारा, विकास राज को स्वीकार किया”

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बिहार में नीतीश कुमार के 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम पर भरोसा जताया है। उन्होंने इसे “जंगल राज के खात्मे और विकास राज की जीत” करार दिया।

शिंदे ने मीडिया से बातचीत में कहा,
“मैं बिहार की जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं। बिहार की जनता ने मोदी जी पर भरोसा जताया है और नीतीश कुमार जी ने जो काम किया है, उस पर मोहर लगा दी है। लोगों ने जंगल राज को नकारा है और विकास राज को स्वीकार किया है।”

बिहार की बड़ी जीत को बताया जनता का जनादेश

एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह परिणाम साफ दिखाता है कि जनता विकास चाहती है।
उन्होंने कहा,
“आज यहां लोगों का राज है, जनता का राज है। लोग चाहते हैं कि यह विकास बरकरार रहे, इसलिए इतना बड़ा मैंडेट मिला है। मैं मोदी जी और नीतीश कुमार जी का अभिनंदन करता हूं।”

बंगाल में भी ‘परिवर्तन’ की भविष्यवाणी

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर भी बड़ा बयान दिया।
शिंदे ने कहा,
“ऐसा ही परिवर्तन बंगाल में भी होगा। वहां भी लोग जनता का शासन चाहते हैं, विकास चाहते हैं। और यह विकास सिर्फ मोदी जी ही कर सकते हैं। मोदी जी देश का विकास कर रहे हैं, देश को आगे ले जा रहे हैं। इसलिए बंगाल में भी जनता परिवर्तन लाएगी।”

राजनीतिक संदेश साफ

शिंदे के बयान को बिहार परिणाम के बाद भाजपा और उसके सहयोगी दलों द्वारा मिले जनादेश की पुष्टि और बंगाल में भविष्य की राजनीतिक रणनीति के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top