• Home
  • Crime
  • पटना में नौकरी का झांसा देकर 23 वर्षीय युवती को देह व्यापार में धकेला, अर्धनग्न हालत में सड़क पर दौड़कर बचाई जान; किशनगंज में रेडलाइट एरिया से तीन और लड़कियाँ मुक्त
Image

पटना में नौकरी का झांसा देकर 23 वर्षीय युवती को देह व्यापार में धकेला, अर्धनग्न हालत में सड़क पर दौड़कर बचाई जान; किशनगंज में रेडलाइट एरिया से तीन और लड़कियाँ मुक्त

किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात उस समय सनसनी फैल गई जब अर्धनग्न हालत में सड़क पर दौड़ती एक 23 वर्षीय युवती को देखकर लोग दंग रह गए। किसी तरह देह व्यापार के अड्डे से फरार हुई इस युवती की दास्तान सुनकर पूरा क्षेत्र हिल गया। मामला प्रेमनगर स्थित रेडलाइट एरिया से जुड़ा है, जो पहले भी मानव तस्करी और देह व्यापार को लेकर सुर्खियों में रहा है।

नौकरी के नाम पर फंसाया गया जाल

पीड़िता मध्य प्रदेश के सिंगरौली की रहने वाली है और एक महीने पहले कोचिंग तथा नौकरी की तलाश में पटना आई थी। पटना के एक मॉल में उसकी मुलाकात दो लड़कियों से हुई, जिन्होंने अच्छे पैकेज की नौकरी का लालच देकर उसे अपने साथ ले लिया। पहले उसे बिशनपुर और फिर बहादुरगंज के कुख्यात प्रेमनगर रेडलाइट इलाके में पहुंचा दिया गया।

वहां एक बंद कमरे में उसे बंधक बनाकर रखा गया और जबरन देह व्यापार में धकेल दिया गया। विरोध करने पर उसे पीटा जाता था और बाहर निकलने की इजाज़त नहीं दी जाती थी।

मौका मिलते ही भागकर बचाई जान

गुरुवार रात करीब 10 बजे युवती किसी तरह कमरे से निकलकर अंधेरे में दौड़ती हुई एनएच-327 स्थित आर. हुसैन चौक पर पहुंची। वहां मौजूद नगर पार्षद प्रतिनिधि ने उसे देखा, कपड़े दिए और उसकी पूरी बात सुनी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

रेड में तीन और लड़कियाँ मुक्त

सूचना मिलते ही बहादुरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता की निशानदेही पर पुलिस ने प्रेमनगर रेडलाइट एरिया में छापेमारी कर तीन और युवतियों को मुक्त कराया, जिन्हें जबरन इसी दलदल में धकेला गया था।

थाना अध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और इस गिरोह से जुड़े सभी लोगों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि मानव तस्करी में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

स्थानीय लोगों की कड़ी प्रतिक्रिया

स्थानीय प्रतिनिधि वसीकूर रहमान ने कहा कि प्रेमनगर में वर्षों से देह व्यापार का अवैध कारोबार फल-फूल रहा है, जहां भोली-भाली लड़कियों को धमकी और बंधक बनाकर धंधे में धकेला जाता है।
उन्होंने जिला प्रशासन से पूरे गिरोह का सफाया करने की मांग की है।

जल्द हो सकते हैं बड़े खुलासे

किशनगंज पुलिस ने पूरे रैकेट की जड़ तक पहुंचने के लिए विशेष टीम गठित कर दी है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं, क्योंकि यह एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा लगता है।

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top