• Home
  • Crime
  • बेकाबू ट्रैक्टर ने 2 वर्षीय बालक को कुचला, मौत: बहन के साथ खलिहान में खेल रहा था; लिखित शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई
Image

बेकाबू ट्रैक्टर ने 2 वर्षीय बालक को कुचला, मौत: बहन के साथ खलिहान में खेल रहा था; लिखित शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई

शेखपुरा: जिले के बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के कोयरी बीघा मोहल्ले में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक बेकाबू ट्रैक्टर ने खेल रहे 2 वर्षीय मासूम को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कोयरी बीघा निवासी कुंदन यादव के बेटे आर्यन कुमार के रूप में की गई है।

घटना उस समय हुई जब आर्यन अपनी बड़ी बहन के साथ खलिहान के पास खेल रहा था। तभी वहां से गुजर रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे बच्चे के ऊपर चढ़ गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने बताया कि मोहल्ले में ट्रैक्टरों की तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाना आम बात हो गई है। कई बार चेतावनी देने के बावजूद ड्राइवर सावधानी नहीं बरतते।

बरबीघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी और ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन को त्वरित कदम उठाने चाहिए और भारी वाहनों के प्रवेश को नियंत्रित करना चाहिए।

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top