• Home
  • Blog
  • चकाई में जंगली हाथियों का उत्पात: भगदड़ में बच्ची का हाथ टूटा, फसलों को भारी नुकसान
Image

चकाई में जंगली हाथियों का उत्पात: भगदड़ में बच्ची का हाथ टूटा, फसलों को भारी नुकसान

जमुई: जिले के चकाई प्रखंड मुख्यालय और आसपास के इलाकों में रविवार रात जंगली हाथियों के एक बड़े झुंड ने भारी उत्पात मचा दिया। बताया जाता है कि यह झुंड नावाडीह गांव से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक पहुंच गया, जहां रास्ते में किसानों की कई एकड़ में लगी फसलों को रौंद दिया।

हाथियों के अचानक पहुंचने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी भगदड़ के दौरान एक बच्ची के गिर जाने से उसका हाथ टूट गया। घायल बच्ची को ग्रामीणों ने इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और चकाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने निरीक्षण कर आसपास के गांवों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी और हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया।

ग्रामीणों का कहना है कि जंगली हाथियों के लगातार बढ़ते आतंक की वजह से उनकी फसलें सुरक्षित नहीं हैं। कई किसानों ने बताया कि वे पूरी रात जागकर जान-माल की सुरक्षा में लगे रहते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से राहत मुआवजा और हाथियों को नियंत्रित करने की ठोस व्यवस्था की मांग की है।

हाथियों के झुंड के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने बताया कि हाथियों के मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है और टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

कटिहार में युवक को चोर बताकर बांधा और घुमाया, पैसे मांगने पर रची गई साजिश—वीडियो वायरल

बिहार के कटिहार जिले से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां…

ByByAjay Shastri Apr 22, 2026

गढ़पुरा नमक सत्याग्रह की 96वीं वर्षगांठ पर श्रद्धांजलि, स्मारक निर्माण में देरी पर उठा सवाल

गढ़पुरा में ऐतिहासिक नमक सत्याग्रह की 96वीं वर्षगांठ पर स्मृति दिवस के अवसर पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित…

ByByAjay Shastri Apr 22, 2026

नरेंद्र मोदी पहुंचे साधारण झाल मुड़ही की दुकान पर: गया के विक्रम साव की कहानी बनी चर्चा का केंद्र

Bihar News (गया): गया जिले के एक साधारण युवक की कहानी इन दिनों देशभर में चर्चा का विषय…

ByByAjay Shastri Apr 21, 2026

खगड़िया में ‘कांग्रेस बचाओ सम्मेलन’: आनंद माधव का प्रदेश नेतृत्व पर बड़ा हमला, संगठन पर उठे सवाल

Bihar Politics: खगड़िया में कांग्रेस के भीतर असंतोष खुलकर सामने आ गया है। जिले के केएन क्लब में…

ByByAjay Shastri Apr 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top