• Home
  • Blog
  • नवादा में जीविका दीदियों का फूटा गुस्सा, रोजगार सृजन योजना की राशि नहीं मिलने पर किया कार्यालय का घेराव
Image

नवादा में जीविका दीदियों का फूटा गुस्सा, रोजगार सृजन योजना की राशि नहीं मिलने पर किया कार्यालय का घेराव

नवादा जिले में मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत राशि नहीं मिलने से हजारों जीविका दीदियों का आक्रोश बुधवार को फूट पड़ा। सिरदला बाजार स्थित जीविका कार्यालय का घेराव करते हुए महिलाओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।

प्रखंड के अलग-अलग पंचायतों से पहुंची महिलाओं का आरोप है कि योजना के तहत उन्हें दो से तीन महीनों से लगातार आश्वासन दिया जा रहा था, लेकिन न तो उनके आवेदन ऑनलाइन किए गए और न ही उन्हें किसी तरह की योजना राशि दी गई। कुछ महिलाओं को यह कहकर भी टाल दिया गया कि वे जीविका समूह की सदस्य नहीं, बल्कि फेडरेशन से जुड़ी हैं—इसलिए उन्हें लाभ नहीं दिया जा सकता।

स्थिति तब बिगड़ गई जब महिलाएं आक्रोश में कार्यालय के अंदर घुस गईं। आरोप है कि इस दौरान जीविका कार्यालय के कर्मचारी बिना किसी स्पष्टीकरण के मुख्य गेट में ताला लगाकर फरार हो गए। दीदियों ने बताया कि एरिया कोऑर्डिनेटर राजकुमार भी मौके से निकल गए।

प्रदर्शन में शामिल मंजू दीदी, रंजू दीदी, बबीता, रंजना, सविता, रीता समेत 15 पंचायतों की महिलाओं ने कहा कि वे वर्ष 2011 से जीविका समूह से जुड़ी हैं, लेकिन इसके बावजूद लगभग 1100 महिलाओं को योजना के लाभ से वंचित कर दिया गया है।

महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे सड़क पर उतरकर जाम लगाएंगी और बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगी।

वहीं, एरिया कोऑर्डिनेटर राजकुमार ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मामला निराधार है और जांच होने पर सच्चाई सामने आ जाएगी। फिलहाल, महिलाएं अपने मुद्दों पर डटी हुई हैं और विरोध जारी है।

Releated Posts

बेगूसराय में हाईटेक नकल का भंडाफोड़: कान में छिपे ब्लूटूथ से मिल रहे थे जवाब, 5 गिरफ्तार

बेगूसराय से परीक्षा प्रणाली को चुनौती देने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां आधुनिक तकनीक…

ByByAjay Shastri Apr 20, 2026

Bihar News: बेगूसराय की अनोखी शादी—बैलगाड़ी से निकली बारात, विधायक भी बने सवारी पर्यावरण का दिया संदेश

बिहार के बेगूसराय से एक अनोखी और चर्चा में आई शादी की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसने पारंपरिक…

ByByAjay Shastri Apr 20, 2026

भोजपुर ज्वेलरी चोरी कांड का खुलासा: वांछित आरोपी अशोक साह गिरफ्तार, 26.3 किलो चांदी व आभूषण बरामद

भोजपुर जिले में हुए ज्वेलरी चोरी कांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस की…

ByByAjay Shastri Apr 19, 2026

Census 2027: डिजिटल होगी भारत की जनगणना, मोबाइल से खुद भर सकेंगे 33 सवाल, 17 अप्रैल से शुरू होगी स्व-गणना

भारत अब अपनी अगली जनगणना के साथ एक नए डिजिटल युग में प्रवेश करने जा रहा है। भारत…

ByByAjay Shastri Apr 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top