• Home
  • Crime
  • छपरा में खाकी शर्मसार: शराब कारोबारियों से मिलीभगत में दो पुलिस अधिकारी निलंबित, गिरफ्तार

छपरा में खाकी शर्मसार: शराब कारोबारियों से मिलीभगत में दो पुलिस अधिकारी निलंबित, गिरफ्तार

बिहार के छपरा में पुलिस महकमा एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है। शराब तस्करों से मिलीभगत और अवैध वसूली के गंभीर आरोपों में सारण जिले की पुलिस के दो पदाधिकारियों को निलंबित कर गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। इसकी पुष्टि सारण के एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने की है।

मामले का खुलासा तब हुआ जब मुफस्सिल थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि शराब से भरी एक स्कॉर्पियो को छोड़ने के लिए सौदेबाजी चल रही है और इस दौरान एक पुलिसकर्मी को बंधक बना लिया गया है। सूचना मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया।

एएसपी सदर राम पुकार सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और मढ़ौरा थाना क्षेत्र के कोलुआ गांव में छापेमारी की गई। यहां से प्रशिक्षु अवर निरीक्षक (Trainee SI) चंद्रभान कुमार को सकुशल बरामद किया गया।

जांच में सामने आया कि प्रशिक्षु दारोगा चंद्रभान कुमार और दीपक कुमार ओझा शराब लदी स्कॉर्पियो को छोड़ने के एवज में तस्करों से अवैध वसूली कर रहे थे। एएसपी सदर की जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने पर दोनों के खिलाफ मद्यनिषेध अधिनियम, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुख्यात शराब कारोबारी बाल्मीकि सिंह, निवासी जमालपुर (मढ़ौरा), को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक देशी पिस्टल, तीन मैग्जीन, एक जिंदा कारतूस, एक चाकू और 9 लीटर देशी शराब बरामद हुई। वहीं, शराब से भरी वह स्कॉर्पियो भी बरामद कर ली गई, जिसे छोड़ने के लिए यह पूरी डील की जा रही थी।

पुलिस ने बाल्मीकि सिंह के दो अन्य साथियों की पहचान कर ली है और उनकी तलाश जारी है। इस अभियान में एएसपी सदर-1 राम पुकार सिंह, एएसपी-1 नरेश पासवान, मढ़ौरा, गरखा और मुफस्सिल थाने के थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

पुलिस की इस कड़ी कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और अब आगे की जांच तेज कर दी गई है।

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top