• Home
  • Blog
  • दिल्ली में बिहार कांग्रेस की समीक्षा बैठक में हंगामा, दो हारे प्रत्याशी भिड़े; गाली-गलौज से बिहार चलो….मुंह में गोली मार दूंगा
Image

दिल्ली में बिहार कांग्रेस की समीक्षा बैठक में हंगामा, दो हारे प्रत्याशी भिड़े; गाली-गलौज से बिहार चलो….मुंह में गोली मार दूंगा

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस की समीक्षा बैठक के दौरान बड़ा बवाल हो गया। इंदिरा भवन में आयोजित बैठक में दो हारे हुए प्रत्याशी आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि गाली-गलौज से होते हुए मामला हाथापाई और एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी तक पहुँच गया। स्थिति बिगड़ती देख सांसद तारिक अनवर ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।

बैठक में बिहार चुनाव के दौरान कांग्रेस को मिली भारी हार के कारणों की समीक्षा के लिए कुल 61 उम्मीदवारों को बुलाया गया था। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे अलग-अलग कमरों में बैठे और प्रत्याशियों से समूहों में मुलाकात कर रिपोर्ट ली। दोनों नेताओं ने गठबंधन, टिकट वितरण और चुनावी रणनीति से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत फीडबैक मांगा।
कैसे भड़का विवाद?

सूत्रों के अनुसार, समीक्षा बैठक के दौरान इंजीनियर संजीव सिंह ने “बाहरी उम्मीदवारों को टिकट देने” को हार की मुख्य वजह बताया। इस पर जितेंद्र यादव ने कड़ा विरोध जताया। पहले कहा-सुनी हुई, फिर दोनों एक-दूसरे पर टूट पड़ने की स्थिति में आ गए। आरोप है कि दोनों ने एक-दूसरे को धमकाते हुए कहा—
“अभी तो बच गए… बिहार चलो, वहाँ देख लेंगे।”
यहाँ तक कि गोली मारने की धमकी देने का आरोप भी लगा।

हंगामा होते देख सांसद तारिक अनवर ने दोनों को फटकार लगाई और चेतावनी दी कि—
“अनुशासनहीनता किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
राजेश राम ने इस्तीफा सौंपा

समीक्षा बैठक शुरू होने से पहले ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने अपना इस्तीफा शीर्ष नेतृत्व को सौंप दिया। हालांकि, इस पर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।

इंजीनियर संजीव का बयान: आरोप बेबुनियाद

मीडिया रिपोर्ट्स सामने आने के बाद इंजीनियर संजीव सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सभी आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ऑफिस में गोली मारने की धमकी देने जैसी बातें पूरी तरह गलत और अफवाह हैं।

उम्मीदवारों के सामने आए मुख्य कारण

समीक्षा बैठक में अधिकांश प्रत्याशियों ने कांग्रेस की हार के पीछे कुछ प्रमुख मुद्दे बताए—

महागठबंधन के भीतर कई जगह फ्रेंडली फाइट

सीट बंटवारे में देरी

राजद के साथ गठबंधन से हुए नुकसान

चुनाव से ठीक पहले नीतीश सरकार की महिला प्रोत्साहन योजना (10–10 हजार रुपये)

संगठनात्मक कमजोरियाँ

बैठक में सभी उम्मीदवारों ने माना कि इन कारणों से कांग्रेस का प्रदर्शन कमजोर रहा।

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top