बेगूसराय में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें टेंट हाउस संचालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गाय पकड़ने के दौरान वह अचानक कुएं में गिर पड़े। काफी मशक्कत और ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी।
मृतक की पहचान उलाव निवासी आनंद झा के पुत्र गोपाल झा (38) के रूप में हुई है। हादसे के बाद से गांव में शोक का माहौल है।















