बेगूसराय (बिहार): जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ पंचायत के दौरान मामूली विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामला वीडियो बनाए जाने को लेकर शुरू हुआ था। मृतक की मां के अनुसार, “इलाज कराने के लिए हमारे पास पैसे नहीं थे… वो बच सकता था, लेकिन हम मजबूर थे।”
गांव के लड़कों से झगड़ा, फिर पंचायत में मामला
परिजनों ने बताया कि युवक का गांव के कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ था। कहा जा रहा है कि बातचीत के दौरान गांव के कुछ लोगों ने गाली दी, जिसके बाद कहासुनी बढ़ गई और मारपीट शुरू हो गई।
मामला शांत कराने के लिए इसे पंचायत में ले जाया गया।
पंचायत में वीडियो बनाने पर रोक से बढ़ा विवाद
पंचायत के दौरान एक लड़का मोबाइल से वीडियो बना रहा था।
मृतक ने उसे वीडियो बनाने से मना किया।
इसी बात पर स्थिति फिर बिगड़ गई—वाद-विवाद बढ़ा और आरोपियों ने युवक को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
परिजन बोले – पैसे न होने से इलाज नहीं हो सका
जख्मी हालत में युवक तड़पता रहा, लेकिन परिजनों के पास इलाज के लिए पैसे नहीं थे।
मां ने कहा—
“बेटा बच सकता था, लेकिन हमारे पास अस्पताल ले जाने के भी पैसे नहीं थे।”
युवक की मौत हो गई।
आरोपियों के घर पर चला बुलडोज़र
घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया।
मुख्य आरोपियों के घर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुलडोज़र चलाया।
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध निर्माण और फरार आरोपियों के दबाव में की गई है।
गांव में तनाव, पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया है।
पुलिस ने गांव में अतिरिक्त जवान तैनात किए हैं और मुख्य आरोपियों की तलाश जारी है।
बेगुसराई से अजय शास्त्री की रिपोर्ट


















