• Home
  • Blog
  • बेगूसराय में खगड़िया के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार बाइक लोडेड ट्रक में घुसी
Image

बेगूसराय में खगड़िया के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार बाइक लोडेड ट्रक में घुसी

बेगूसराय जिले में देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें खगड़िया के रहने वाले दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक ननिहाल से अपने घर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक गंगा नदी पर बने साहेबपुर कमाल–मुंगेर पुल पर खड़े एक लोडेड ट्रक में जा घुसी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। अंधेरे और तेज गति के कारण बाइक सवार सामने खड़े ट्रक को नहीं देख पाए और सीधे उसमें टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतकों की पहचान खगड़िया जिले के निवासी के रूप में हुई है। घटना के बाद पुल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि ट्रक पुल पर क्यों खड़ा था और सुरक्षा नियमों का पालन किया गया या नहीं।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top