• Home
  • Crime
  • बिहटा में युवक की सनसनीखेज हत्या, शव चुनौटी कुआं के पास मिला; दोस्तों पर हत्या का आरोप
Image

बिहटा में युवक की सनसनीखेज हत्या, शव चुनौटी कुआं के पास मिला; दोस्तों पर हत्या का आरोप

बिहटा थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक सनसनीखेज घटना ने इलाके को दहला दिया। बहपुरा-बिहटा मुख्य मार्ग स्थित मौलिनगर के चुनौटी कुआं के पास एक युवक का शव मिलने की सूचना फैलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना पाकर बिहटा थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। मृतक की पहचान नारायणपुर निवासी चंदेश्वर राय के पुत्र जितेंद्र कुमार उर्फ माखो के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, जितेंद्र मंगलवार की शाम कुछ दोस्तों से मिलने के लिए घर से निकला था। रात भर वापस न आने पर परिवार ने उसकी खोज शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे स्थित चुनौटी कुआं के पास शव देखा और इसकी जानकारी तुरंत पुलिस तथा स्थानीय लोगों को दी। शव की पहचान होते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा और लोग इस घटना से स्तब्ध रह गए।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि जितेंद्र की हत्या उसके कुछ दोस्तों ने की और बाद में सबूत मिटाने के लिए शव को सुनसान जगह फेंककर फरार हो गए। उन्होंने पुलिस से आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने के साथ आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मामले की तीव्र जांच जारी है।

राहुल कुमार की रिपोर्ट

Releated Posts

NH-31 पर अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, 4 पिस्टल और मैग्जीन बरामद

बेगूसराय। DIU, बेगूसराय से मिली गुप्त सूचना के आधार पर Bihar Police की लोहियानगर थाना पुलिस टीम एवं…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

पटना में AI ब्लैकमेलिंग और छेड़खानी के दो मामले, कानून-व्यवस्था पर सवाल

पटना में डिजिटल फरेब और सड़कछाप दुस्साहस के दो मामलों ने कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है। AI से…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

किशनगंज में DPO (ICDS) 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

भोजपुर में जमीन कारोबारी की संदिग्ध मौत से सनसनी

भोजपुर जिले के उदवंत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत उदवंत नगर गांव में एक जमीन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top