• Home
  • Health
  • पटना एनएमसीएच में बड़ा लापरवाही मामला: खाली ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ टेंपो से भेजी गई 70 वर्षीय मरीज
Image

पटना एनएमसीएच में बड़ा लापरवाही मामला: खाली ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ टेंपो से भेजी गई 70 वर्षीय मरीज

पटना के एनएमसीएच में रविवार को स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही फिर उजागर हुई, जब 70 वर्षीय महिला मरीज को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए अस्पताल की एंबुलेंस के बजाय भाड़े के टेंपो से भेजा गया। और इससे भी चिंताजनक बात यह रही कि मरीज के साथ जो ऑक्सीजन सिलेंडर लगाया गया था, वह पूरी तरह खाली निकला।

राघोपुर के पहाड़पुर निवासी 70 वर्षीया कांति देवी पिछले तीन दिनों से एनएमसीएच के टीबी एंड चेस्ट विभाग में भर्ती हैं। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें अल्ट्रासाउंड के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ले जाया जा रहा था। उनके साथ मौजूद पुत्री सरिता देवी और बहू ऋधिकुमारी ने बताया कि अस्पताल ने एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई, जिसके कारण उन्हें मजबूरी में टेंपो का सहारा लेना पड़ा।

परिवार के अनुसार, पूरा रास्ता तय करने के दौरान कांति देवी को एक घंटे तक सांस लेने में कठिनाई होती रही, क्योंकि ऑक्सीजन सिलेंडर बिल्कुल खाली था। वार्ड में लौटने के बाद ही उन्हें ऑक्सीजन उपलब्ध कराया गया।

घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि मरीज की जान जोखिम में डालकर अस्पताल ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। मरीज की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है लेकिन परिजनों में रोष व्याप्त है।

Releated Posts

Toxic Fruits Alert: केमिकल से पके फल बन रहे सेहत के लिए खतरा, FSSAI ने जारी की सख्त चेतावनी

नई दिल्ली/पटना: फल खाना आम तौर पर सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अब यही फल…

ByByAjay Shastri Apr 18, 2026

शिवहर अस्पताल में ‘जुगाड़’ से इलाज! घायल दरोगा के टूटे पैर को कार्टून और पाइप से बांधा, सिस्टम पर उठे सवाल

फारबिसगंज/शिवहर (ब्यूरो):बिहार के शिवहर जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत को उजागर करने वाला एक चौंकाने वाला मामला…

ByByAjay Shastri Apr 9, 2026

Bihar News: 4954 एएनएम को नियुक्ति पत्र देंगे CM नीतीश कुमार, स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगा बड़ा सहारा

बिहार में स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री…

ByByAjay Shastri Apr 8, 2026

दरभंगा एम्स परियोजना को मिली रफ्तार, लागत बढ़कर 2006 करोड़ रुपये

बिहार में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। दरभंगा में…

ByByAjay Shastri Mar 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top