• Home
  • Crime
  • घर के बाहर आग ताप रहे 15 वर्षीय किशोर को सिर में गोली मारकर मौत गोपालगंज में सनसनीखेज हत्या
Image

घर के बाहर आग ताप रहे 15 वर्षीय किशोर को सिर में गोली मारकर मौत गोपालगंज में सनसनीखेज हत्या

गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरटिया गांव में शुक्रवार रात अपराधियों ने एक 15 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान ऑटो चालक चंदन प्रसाद के पुत्र आलोक बिन के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब आलोक अपने घर के बाहर परिजनों के साथ आग ताप रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार बदमाश मौके पर पहुंचे और देसी कट्टा से आलोक के सिर में बेहद करीब से गोली मार दी। गोली लगते ही किशोर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किशोर को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी, एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित देर रात घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। उन्होंने मृतक के परिजनों से पूछताछ की, जिसमें प्रारंभिक तौर पर आपसी विवाद की बात सामने आई है।

सात संदिग्ध हिरासत में

सदर एसडीपीओ प्रांजल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और सात संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। सभी से नगर थाना में गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि यह हत्या स्कूल या कोचिंग से जुड़े किसी पुराने विवाद का परिणाम हो सकती है।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

हत्या की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने किशोर के सिर में पीछे से सटाकर एक ही गोली मारी थी, जो सिर में ही फंस गई।

इलाके में दहशत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इस वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top