• Home
  • Crime
  • पटना में गेमिंग ऐप से साइबर ठगी का खुलासा: कम दांव पर जिताकर, ज्यादा निवेश पर हार—चार ठग जेल भेजे गए
Image

पटना में गेमिंग ऐप से साइबर ठगी का खुलासा: कम दांव पर जिताकर, ज्यादा निवेश पर हार—चार ठग जेल भेजे गए

पटना में गेमिंग ऐप के जरिए साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें शातिर ठग पहले कम पैसे लगवाकर लोगों को जिताते थे और जैसे ही पीड़ित अधिक निवेश करता, उसे जानबूझकर हरा दिया जाता था। इस तरह लालच में फंसे लोगों से लाखों रुपये की ठगी की जाती थी। पुलिस ने इस गिरोह के चार साइबर ठगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि गिरोह के मास्टरमाइंड की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार चारों आरोपी न सिर्फ ठगी करते थे, बल्कि अकाउंट हैंडलर की भूमिका भी निभा रहे थे। उनके पास से दो लैपटॉप और चार पेमेंट स्कैनर मशीनें बरामद की गई हैं। इनसे जुड़े बैंक खातों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस को जांच में कई अन्य संदिग्धों के नाम भी मिले हैं, जिनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

यह गिरोह इंटरनेट मीडिया पर गेमिंग एप्लिकेशन के लिंक अपलोड करता था। यूजर को यह आभास नहीं होता था कि वह जिस गेम को खेल रहा है, उसका असली कंट्रोल साइबर अपराधियों के हाथ में है। यूजर जिस एप को इंस्टाल करता था, वह प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं होता था, बल्कि व्हाट्सएप या टेलीग्राम ग्रुप के जरिए APK फाइल भेजकर मोबाइल में इंस्टाल कराया जाता था।

ठग शुरुआत में गेम खेलने वाले को जानबूझकर जिताते थे, ताकि उसका भरोसा जीता जा सके। जैसे ही यूजर अधिक पैसे दांव पर लगाता, उसे हार का सामना करना पड़ता। इसके बाद UPI पेमेंट, QR कोड और सीधे बैंक खातों के जरिए पैसा मंगवाकर अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लिया जाता था और तुरंत निकासी कर ली जाती थी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह चेन सिस्टम के तहत काम करता था। इसमें गेम एप बनाना, उसकी सेटिंग करना, बैंक खाते जुटाना, रकम की निकासी करना, ठगों को पनाह देने के लिए कमरे ढूंढना और उनका पूरा खर्च उठाने तक की जिम्मेदारी अलग-अलग लोग निभाते थे।

यूजर्स का भरोसा जीतने के लिए गिरोह फर्जी विजेताओं की तस्वीरें और मोबाइल नंबर भी शेयर करता था। जब कोई पीड़ित उन नंबरों पर संपर्क करता, तो गिरोह के ही सदस्य विजेता बनकर बात करते और झूठा भरोसा दिलाते थे। कुछ मामलों में यूजर्स को लिंक भेजकर उनके मोबाइल और बैंकिंग सिस्टम का कंट्रोल भी अपने हाथ में ले लिया जाता था और खातों से सीधे रकम ट्रांसफर कर दी जाती थी।

फिलहाल पटना पुलिस इस पूरे नेटवर्क की परत-दर-परत जांच कर रही है और गिरोह के मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान गेमिंग ऐप, लिंक या APK फाइल को इंस्टाल करने से पहले सतर्क रहें, अन्यथा साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं।

राहुल कुमार की रिपोर्ट

Releated Posts

वैशाली में शादी समारोह में बवाल: गाने को लेकर दो पक्षों में पथराव, कई घायल

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले…

ByByAjay Shastri Apr 19, 2026

नालंदा में सनसनी: पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, दो मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के परासी गांव से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई…

ByByAjay Shastri Apr 19, 2026

नालंदा में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, फायरिंग में महिला गंभीर, गांव में दहशत

नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मिल्कीपर गांव में एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप…

ByByAjay Shastri Apr 19, 2026

Bihar Crime: शेखपुरा में मामूली विवाद बना खूनी खेल, थ्रेसर को लेकर फायरिंग में 2 की मौत

शेखपुरा: बिहार के Sheikhpura जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद…

ByByAjay Shastri Apr 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top