• Home
  • Crime
  • दूध लेने जा रहे अधेड़ पर अंधाधुंध फायरिंग
Image

दूध लेने जा रहे अधेड़ पर अंधाधुंध फायरिंग

राम के घर के सामने हुई वारदात, जमीनी रंजिश में तीन पर आरोप

बेगूसराय जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है। दूध लेने जा रहे तीन युवकों पर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें तीनों युवक घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब पीड़ित सेंटर से दूध लेकर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे।

पीड़ितों के अनुसार, सड़क से नीचे उतरकर जब वे राम के घर के सामने पहुंचे, तभी पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उनका रास्ता काटा और अचानक गोली चला दी। शुरुआत में गोली चलने की आवाज सिलेंसर जैसी लगी, जिससे उन्हें कुछ देर तक समझ नहीं आया कि फायरिंग हो रही है, लेकिन कुछ ही पल में स्थिति स्पष्ट हो गई।

हमलावरों ने कुल तीन राउंड फायरिंग की। घटना के समय मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे और तीनों को गोलियां लगीं। किसी को सीने में, किसी को कंधे में और किसी को हाथ में चोट आई। दो गोलियां शरीर को छूकर निकल गईं, जबकि एक गोली गहरे तक लगी। घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीड़ितों ने इस हमले के पीछे पुरानी जमीनी रंजिश को कारण बताया है। उनका आरोप है कि विक्रम सिंह, रदीप सिंह और विपिन से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और इसी रंजिश में उन पर हमला किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष नीमाचांदपुरा विवेक कुमार ने दूरभाष से बताया कि जांच चल रही है जांच के उपरांत कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Releated Posts

Bihar Crime: बड़हिया में दिनदहाड़े फायरिंग, ‘टीटू धमाका’ गैंग पर आरोप—पुलिस को भी दी चुनौती

लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

Bihar Crime: पटना सिटी में फिर खून, भोज के विवाद में युवक की चाकू से हत्या—अपराध पर नियंत्रण पर उठे सवाल

पटना सिटी में एक और हत्या ने कानून-व्यवस्था की हकीकत को फिर सामने ला दिया है। खुसरूपुर थाना…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

खाकी हुई बेनकाब! किडनैपिंग-फिरौती के खेल में 2 ASI समेत 4 गिरफ्तार, घर से मिली रकम

जमुई-नवादा बेल्ट से सामने आया एक मामला सिर्फ आपराधिक घटना नहीं, बल्कि व्यवस्था पर करारा सवाल है। जिस…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

बिहार क्राइम: कटिहार में पंचायत के फैसले और नाबालिगों के साथ मारपीट का मामला, इंसाफ पर उठे सवाल

कटिहार जिले के आजमनगर क्षेत्र के दनिहा पंचायत से एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय प्रशासन…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top