• Home
  • Blog
  • सीवान का लखवा पंचायत बना देश का पहला ‘डिजिटल कचरा गांव’, मोबाइल एप से घर-घर बिक रहा कचरा
Image

सीवान का लखवा पंचायत बना देश का पहला ‘डिजिटल कचरा गांव’, मोबाइल एप से घर-घर बिक रहा कचरा

‘कबाड़ मंडी’ एप से ग्रामीणों को सीधा भुगतान, स्वच्छता के साथ रोजगार का नया मॉडल

बिहार के सीवान जिले का लखवा ग्राम पंचायत देश का पहला ऐसा गांव बन गया है, जहां मोबाइल एप के माध्यम से घर-घर से कचरा खरीदा जा रहा है। इस अनोखी पहल ने ग्रामीण स्वच्छता के साथ-साथ आत्मनिर्भरता और रोजगार सृजन की नई मिसाल पेश की है।

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत शुरू की गई इस पहल में ग्रामीण अपने घरों से निकलने वाले कचरे का विवरण ‘कबाड़ मंडी’ मोबाइल एप पर दर्ज करते हैं। एप पर जानकारी मिलते ही अधिकृत एजेंसी असराज स्कैप सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड तय समय पर ग्रामीणों के घर पहुंचती है। वहां कचरे का वजन किया जाता है और निर्धारित दर के अनुसार सीधे भुगतान किया जाता है।

इस व्यवस्था से कचरा संग्रहण से लेकर भुगतान तक की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, सरल और भरोसेमंद बन गई है। इससे न सिर्फ गांव की साफ-सफाई बेहतर हुई है, बल्कि ग्रामीणों को कचरे से अतिरिक्त आमदनी भी होने लगी है।

इस मॉडल के तहत एकत्रित कचरे से उपयोगी उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा हो रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि लखवा पंचायत का यह प्रयोग यदि अन्य गांवों में लागू किया जाए, तो यह ग्रामीण स्वच्छता और डिजिटल अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है।

लखवा ग्राम पंचायत की यह पहल अब पूरे देश के लिए रोल मॉडल बनती जा रही है, जहां तकनीक के माध्यम से स्वच्छता, रोजगार और पारदर्शिता—तीनों को एक साथ जोड़ा गया है।

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top