• Home
  • Crime
  • जाते-जाते आरोपी ने धमकी भी दी कि वह उसे मार देगा
Image

जाते-जाते आरोपी ने धमकी भी दी कि वह उसे मार देगा

भभुआ (बिहार):
बिहार में कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। भभुआ शहर में तैनात महिला सिपाही के साथ रविवार शाम एक शर्मनाक और खौफनाक वारदात घटी।

पीड़िता ने बताया कि वह जेपी चौक से एकता चौक की ओर ऑटो से जा रही थी, तभी ऑटो में सवार सुमित चतुर्वेदी ने उसके साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी जान लेने की कोशिश की।

महिला सिपाही ने जान बचाने के लिए पुलिस लाइन गेट के पास ऑटो से उतरकर भागा और अपनी सहेली के बैरक के नीचे छिप गई। आरोपी ने पीछा कर उसे गर्दन दबाने और लात-घूंसे मारने की कोशिश की। मारपीट के दौरान पीड़िता के सिर, पीठ, मुंह और होठ से खून बहने लगा, लेकिन आसपास के लोगों के आने पर उसकी जान बच गई। जाते-जाते आरोपी ने धमकी भी दी कि वह उसे मार देगा।

आरोपी सुमित चतुर्वेदी, भगवानपुर थाना क्षेत्र के चकिया गांव, सीवान का रहने वाला और आर्मी जवान बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपी के परिवार और अन्य जानकारों से भी पूछताछ की जा रही है।

इस घटना ने पूरे जिले में आक्रोश फैला दिया है। सवाल उठ रहा है कि अगर ट्रेंड और वर्दीधारी महिला सिपाही ही सुरक्षित नहीं है, तो आम महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा का क्या हाल होगा। यह मामला अब सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि सिस्टम और समाज दोनों के लिए कड़ा इम्तिहान बन गया है।

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top