• Home
  • Crime
  • खगड़िया में दिल दहला देने वाली वारदात: कलयुगी बेटे ने हथौड़ी से पीटकर मां की हत्या, शव जलाने की आशंका
Image

खगड़िया में दिल दहला देने वाली वारदात: कलयुगी बेटे ने हथौड़ी से पीटकर मां की हत्या, शव जलाने की आशंका

खगड़िया (बिहार)।
बिहार के खगड़िया जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। परबत्ता प्रखंड अंतर्गत खीराडीह गांव में एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि बेटे ने हथौड़ी से ताबड़तोड़ वार कर मां की जान ले ली और बाद में शव को जलाने की भी कोशिश की। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतका की पहचान खीराडीह गांव निवासी घनश्याम मंडल की 55 वर्षीय पत्नी रुक्मिणी देवी उर्फ उड़नी देवी के रूप में हुई है। हत्या का आरोप उनके पुत्र मंटू मंडल पर है, जिसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

मामूली बात पर भड़का बेटा, मां की ले ली जान

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, घटना की रात उड़नी देवी अपने पैर में तेल लगा रही थीं। इसी दौरान उन्होंने बेटे मंटू मंडल के माथे पर भी तेल लगाने की कोशिश की। इसी बात पर मंटू अचानक गुस्से में आ गया और चिल्लाने लगा। हालात बिगड़ते देख पिता घनश्याम मंडल डर के कारण घर से बाहर निकल गए।

घर में अकेली मां पर मंटू मंडल ने हथौड़ी से लगातार वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी द्वारा शव को जलाने या छिपाने की आशंका जताई जा रही है।

मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा आरोपी

ग्रामीणों ने बताया कि मंटू मंडल तीन भाइयों में से एक है। उसके दो भाई अलग मकान में रहते हैं, जबकि मंटू अपने माता-पिता के साथ ही रहता था। बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसकी पत्नी भी उसके हिंसक व्यवहार से परेशान होकर मायके चली गई थी और वहीं रह रही है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार, एफएसएल टीम करेगी जांच

घटना की सूचना मिलते ही परबत्ता थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि बुधवार करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि खीराडीह गांव में एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी है।

प्रारंभिक जांच में घर के अंदर खून के छींटे मिले हैं। आरोपी मंटू मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ के दौरान उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल टीम को भी सूचना दी गई है। हालांकि शव को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है कि उसे जलाया गया है या कहीं छिपाया गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Releated Posts

NH-31 पर अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, 4 पिस्टल और मैग्जीन बरामद

बेगूसराय। DIU, बेगूसराय से मिली गुप्त सूचना के आधार पर Bihar Police की लोहियानगर थाना पुलिस टीम एवं…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

पटना में AI ब्लैकमेलिंग और छेड़खानी के दो मामले, कानून-व्यवस्था पर सवाल

पटना में डिजिटल फरेब और सड़कछाप दुस्साहस के दो मामलों ने कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है। AI से…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

किशनगंज में DPO (ICDS) 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

भोजपुर में जमीन कारोबारी की संदिग्ध मौत से सनसनी

भोजपुर जिले के उदवंत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत उदवंत नगर गांव में एक जमीन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top