• Home
  • Crime
  • पति की प्रताड़ना और तलाक की बात से परेशान विवाहिता ने खाया जहर, नवादा में दर्दनाक मौत
Image

पति की प्रताड़ना और तलाक की बात से परेशान विवाहिता ने खाया जहर, नवादा में दर्दनाक मौत

नवादा।
बिहार के नवादा जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। पति की प्रताड़ना और तलाक की बात से मानसिक रूप से टूट चुकी एक विवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। यह मामला धमौल थाना क्षेत्र के धरहरा गांव का है।

मृतका की पहचान रामबालक रविदास की 26 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, नेहा की शादी वर्ष 2022 में शेखपुरा जिले के सऊदी गांव निवासी जोगी रविदास के पुत्र आशीष कुमार से हुई थी। आरोप है कि शादी के महज 15 दिन बाद से ही ससुराल में नेहा के साथ प्रताड़ना शुरू हो गई थी।

परिजनों का कहना है कि पति आशीष कुमार द्वारा लगातार गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था। हालात इतने खराब हो गए कि नेहा को ससुराल में एक महीने से अधिक समय तक रहने नहीं दिया गया। मामले को सुलझाने के लिए गांव स्तर पर पंचायत भी बुलाई गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका।

इसके बाद पति-पत्नी के बीच तलाक की बात शुरू हो गई, जिससे नेहा मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गई थी। परिजनों का आरोप है कि लगातार प्रताड़ना और दबाव के कारण नेहा गहरे तनाव में रहने लगी थी।

बताया जा रहा है कि इसी मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर नेहा ने घर के एक बंद कमरे में जहर खा लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना मिलने पर धमौल थाना प्रभारी हिमांशु कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतका की मां मीरा देवी ने ससुराल पक्ष के खिलाफ थाना में लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने पति समेत अन्य ससुराल वालों पर तलाक को लेकर प्रताड़ित करने और बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार होने का गंभीर आरोप लगाया है।

थाना प्रभारी हिमांशु कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष के बाद दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल इस घटना से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top