• Home
  • Blog
  • कटिहार में अज्ञात लोगों ने किसान की मक्का की फसल की बर्बाद, इलाके में दहशत और आक्रोश
Image

कटिहार में अज्ञात लोगों ने किसान की मक्का की फसल की बर्बाद, इलाके में दहशत और आक्रोश

कटिहार।
बिहार के कटिहार जिले से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां समेली प्रखंड अंतर्गत डूमर पंचायत के डुमर पुल के समीप बीती रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने एक किसान की मक्का की फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

पीड़ित किसान मोहम्मद शकील ने बताया कि उन्होंने लीज पर जमीन लेकर मक्का की खेती की थी। बीती रात अज्ञात लोगों ने करीब तीन कट्टा क्षेत्र में लगी मक्का की फसल को तोड़कर पूरी तरह बर्बाद कर दिया। इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

मोहम्मद शकील, जो बरारी थाना क्षेत्र के पश्चिमी बाली नगर पंचायत के निवासी हैं, ने इस घटना को लेकर पोठिया थाना और बरारी थाना में लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

घटना के बाद स्थानीय किसानों और ग्रामीणों में भारी रोष देखा जा रहा है। किसानों का कहना है कि यदि इस तरह की घटनाओं पर समय रहते रोक नहीं लगाई गई, तो खेती करना जोखिम भरा हो जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को मुआवजा देने और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और नुकसान के आकलन की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top