• Home
  • Blog
  • बेगूसराय में मोबाइल दुकानदार की हत्या, सात दिन बाद गंडक नदी से बरामद हुआ शव

बेगूसराय में मोबाइल दुकानदार की हत्या, सात दिन बाद गंडक नदी से बरामद हुआ शव

बेगूसराय | 30 दिसंबर 2025
बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के पन्हास निवासी मोबाइल दुकानदार सुमित कुमार का शव सातवें दिन गंडक नदी से पुलिस ने बरामद कर लिया है। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है, जबकि परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, सुमित कुमार का 23 दिसंबर की रात मामूली विवाद को लेकर अपराधियों ने अपहरण कर लिया था। इसके बाद उसकी निर्मम हत्या कर शव को गंडक नदी में फेंक दिया गया। घटना के बाद से ही परिजन लगातार पुलिस पर दबाव बना रहे थे, लेकिन कई दिनों तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आ सका।

पुलिस द्वारा की गई जांच के दौरान हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल की, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर गंडक नदी में शव की तलाश शुरू की गई। आज चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के बसही गंडक नदी घाट से सुमित कुमार का शव बरामद किया गया।

बताया जा रहा है कि 23 दिसंबर की रात चार अपराधी एक स्कॉर्पियो गाड़ी से सुमित कुमार के घर के सामने पहुंचे और जबरन उसका अपहरण कर लिया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। फुटेज में साफ दिख रहा है कि उजाले रंग की गाड़ी से उतरे चारों अपराधी सुमित कुमार के साथ मारपीट करते हैं और जबरन उसे गाड़ी में बैठाकर फरार हो जाते हैं। सुमित कुमार लगातार विरोध करता रहा, लेकिन अपराधियों ने बेरहमी से उसकी पिटाई कर अपहरण कर लिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अपहरण थाना से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर हुआ, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। अब शव बरामद होने के बाद पुलिस की कार्यशैली और जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

इस मामले ने सियासी तूल भी पकड़ लिया है। युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव सिंह राणा ने बढ़ते अपराध को लेकर अपनी ही सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब से गृह मंत्रालय सम्राट चौधरी को मिला है, तब से अपराधी बेलगाम हो गए हैं। पूरे बिहार में अपराधियों का नंगा नाच चल रहा है। गृह मंत्रालय संभल नहीं रहा है, ऐसे में सम्राट चौधरी को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक गृह मंत्रालय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास था, तब तक बिहार में ऐसी घटनाएं नहीं होती थीं।

फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Releated Posts

बेगूसराय में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, DM श्रीकांत शास्त्री के निर्देश पर चल रहा विशेष प्रशिक्षण

प्रखंडों से लेकर शहरी निकायों तक प्रशिक्षण सत्र आयोजित, दो चरणों में होगा जनगणना कार्य जिला पदाधिकारी, बेगूसराय…

ByByAjay Shastri Apr 29, 2026

बेगूसराय DM श्रीकांत शास्त्री का नावकोठी में स्कूलों का औचक निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था सुधारने के निर्देश

पठन-पाठन, उपस्थिति और मिड-डे मील व्यवस्था की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दिनांक 28 अप्रैल 2026 को…

ByByAjay Shastri Apr 29, 2026

बेगूसराय DM श्रीकांत शास्त्री का बखरी में औचक निरीक्षण, सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश

दिनांक 28 अप्रैल 2026 को जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री द्वारा बखरी अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं…

ByByAjay Shastri Apr 29, 2026

दानापुर रेलमंडल के 15 स्टेशनों का होगा कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

पटना: दानापुर रेलमंडल अपने 15 प्रमुख रेलवे स्टेशनों को आधुनिक और यात्री-अनुकूल बनाने की तैयारी में जुट गया…

ByByAjay Shastri Apr 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top