• Home
  • Crime
  • साल के आखिरी दिन भी बिहार में अपराध बेलगाम, मुजफ्फरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या
Image

साल के आखिरी दिन भी बिहार में अपराध बेलगाम, मुजफ्फरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर | बिहार
बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। साल के आखिरी दिन भी अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले से सामने आया है, जहां सुबह-सुबह अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला जिले के औराई थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां अज्ञात अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी।

मृतक की पहचान औराई थाना क्षेत्र के राजखंड उत्तरी पंचायत अंतर्गत बलिया गांव, वार्ड संख्या-02 निवासी जगदेव पंडित के 21 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अर्जुन कुमार औराई बाजार स्थित एक मोबाइल दुकान में काम करता था और देर शाम काम खत्म कर अपने घर लौट रहा था।

इसी दौरान बलिया मध्य विद्यालय के समीप पीपल के पेड़ के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने अर्जुन कुमार पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगते ही युवक मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर औराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतक के सीने में एक गोली लगी है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Releated Posts

NH-31 पर अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, 4 पिस्टल और मैग्जीन बरामद

बेगूसराय। DIU, बेगूसराय से मिली गुप्त सूचना के आधार पर Bihar Police की लोहियानगर थाना पुलिस टीम एवं…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

पटना में AI ब्लैकमेलिंग और छेड़खानी के दो मामले, कानून-व्यवस्था पर सवाल

पटना में डिजिटल फरेब और सड़कछाप दुस्साहस के दो मामलों ने कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है। AI से…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

किशनगंज में DPO (ICDS) 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

भोजपुर में जमीन कारोबारी की संदिग्ध मौत से सनसनी

भोजपुर जिले के उदवंत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत उदवंत नगर गांव में एक जमीन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top