• Home
  • Crime
  • पटना काज़ीपुर: नौकरी के झांसे में युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Image

पटना काज़ीपुर: नौकरी के झांसे में युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पटना/विशेष संवाददाता:
राजधानी पटना के काज़ीपुर इलाके में एक 23 वर्षीय युवती से नौकरी के झांसे में दुष्कर्म की दर्दनाक वारदात सामने आई है। पीड़िता, जो सुल्तानगंज की रहने वाली है, रोज़गार की तलाश में थी और इसी दौरान इंस्टाग्राम के जरिए खगड़िया के युवक राजवीर उर्फ कुंदन के संपर्क में आई।

राजवीर ने युवती को नौकरी का झूठा भरोसा दिलाया और 21 अक्टूबर को उसे काज़ीपुर नया टोला स्थित अपने किराए के कमरे में बुलाया। वहां उसने युवती के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने इस घटना के बाद शुक्रवार को कदमकुआं थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए थानेदार अजय कुमार के निर्देशन में आरोपी राजवीर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी ने क्या किसी और युवती को भी नौकरी के नाम पर अपनी करतूतों का शिकार बनाया है।

Releated Posts

खगड़िया में भूमि विवाद पर खूनी तांडव: महिला की मौत, तीन गंभीर, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

खगड़िया में भूमि विवाद को लेकर दबंगों का खूनी तांडव, महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर खगड़िया/बेगूसराय।…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Begusarai News: 194 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 लाख रुपये से अधिक

बेगूसराय: मद्य निषेध एवं नशा मुक्त बिहार अभियान के तहत बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Patna Crime: फुलवारी शरीफ में दो गुटों के बीच खूनी भिड़ंत, सड़क पर लहराए तलवार-चाकू, कई घायल

पटना: राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ इलाके में देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब टमटम पड़ाव…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Patna Firing: गिट्टी कारोबार के विवाद में चली गोलियां, दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल, इलाके में दहशत

पटना: राजधानी पटना एक बार फिर गोलीबारी की घटना से दहल उठी। जिले के खुशरूपुर थाना क्षेत्र के…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top