• Home
  • Crime
  • पटना में अपराधियों का तांडव, थाने से महज एक किलोमीटर दूर ज्वेलरी व्यवसायी को मारी गोली
Image

पटना में अपराधियों का तांडव, थाने से महज एक किलोमीटर दूर ज्वेलरी व्यवसायी को मारी गोली

मनेर सोनार गोली कांड से दहशत, व्यापारियों ने दुकानें बंद कर थाने का किया घेराव

पटना/मनेर।
राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब वे कानून को खुली चुनौती देते हुए थाने के बेहद करीब खूनी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। शुक्रवार की शाम मनेर थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज सोनार गोली कांड ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया। बाइक सवार तीन बदमाशों ने ज्वेलरी व्यवसायी संजय कुमार सोनी को घेरकर गोली मार दी और उनके गले से सोने की चेन लूट कर फरार हो गए।

इस घटना के बाद मनेर के ज्वैलर्स और व्यापारी समुदाय में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। नाराज व्यापारियों ने सामूहिक रूप से अपनी दुकानें बंद कर दीं और मनेर थाना का घेराव कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों का कहना है कि जब थाने के पास ही अपराधी बेखौफ होकर गोलियां चला रहे हैं, तो बाजार और आम नागरिकों की सुरक्षा कौन करेगा।

घर लौटते समय बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार रसूलपुर निवासी ज्वेलरी व्यवसायी संजय कुमार सोनी शुक्रवार की शाम अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह मनेर थाना क्षेत्र में, थाने से महज एक किलोमीटर की दूरी पर पहुंचे, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें निशाना बना लिया। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने दनादन गोलियां चलाईं। गोली लगते ही संजय सोनी सड़क पर गिर पड़े, जबकि अपराधी बेखौफ अंदाज में वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस की मौजूदगी पर भी सवाल

हैरानी की बात यह रही कि घटना स्थल के आसपास पुलिस की मौजूदगी के बावजूद बदमाशों को रोकने वाला कोई नहीं था। इस सनसनीखेज वारदात ने पुलिस की गश्ती व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

घटना का पूरा घटनाक्रम पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह अपराधी संजय सोनी को गोली मारते हैं और फिर लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

PMCH रेफर, हालत नाजुक

गोली लगने से गंभीर रूप से घायल संजय सोनी को लहूलुहान हालत में पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताते हुए उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

पुलिस का दावा, व्यापारियों का सवाल

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। हालांकि, व्यापारियों और स्थानीय लोगों का सवाल है कि क्या इस वारदात के बाद अपराधियों के हौसलों पर लगाम लग पाएगी या फिर मनेर और आसपास का इलाका यूं ही दहशत के साये में जीता रहेगा।

Releated Posts

Begusarai Raid: अधनिर्मित मकान से 830 लीटर अंग्रेजी शराब, केमिकल का जखीरा बरामद—पुलिस ने तोड़ा अवैध कारोबार का बड़ा नेटवर्क

बेगूसराय में मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के…

ByByAjay Shastri Apr 27, 2026

Bihar Crime: बड़हिया में दिनदहाड़े फायरिंग, ‘टीटू धमाका’ गैंग पर आरोप—पुलिस को भी दी चुनौती

लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

Bihar Crime: पटना सिटी में फिर खून, भोज के विवाद में युवक की चाकू से हत्या—अपराध पर नियंत्रण पर उठे सवाल

पटना सिटी में एक और हत्या ने कानून-व्यवस्था की हकीकत को फिर सामने ला दिया है। खुसरूपुर थाना…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

खाकी हुई बेनकाब! किडनैपिंग-फिरौती के खेल में 2 ASI समेत 4 गिरफ्तार, घर से मिली रकम

जमुई-नवादा बेल्ट से सामने आया एक मामला सिर्फ आपराधिक घटना नहीं, बल्कि व्यवस्था पर करारा सवाल है। जिस…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top