• Home
  • Crime
  • ताजपुर थाने में युवक के साथ अमानवीय व्यवहार: पेट्रोल डालने का वीडियो वायरल, थानाध्यक्ष और सिपाही निलंबित
Image

ताजपुर थाने में युवक के साथ अमानवीय व्यवहार: पेट्रोल डालने का वीडियो वायरल, थानाध्यक्ष और सिपाही निलंबित

समस्तीपुर।
समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। थाने के अंदर युवक के प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डालने का आरोप लगने और उससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले की जांच के बाद प्रथमदृष्टया लापरवाही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ताजपुर थाना के थानाध्यक्ष, कांड के अनुसंधानकर्ता और एक सिपाही को निलंबित कर दिया है।

यह मामला दिनांक 06.01.26 को दर्ज ताजपुर थाना कांड संख्या-247/25 से जुड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में युवक के साथ थाने में अमानवीय व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया गया है, जिसमें उसके प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाले जाने की बात कही जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद जिले में हाहाकार मच गया और पुलिस की कार्यशैली को लेकर तीखी आलोचना शुरू हो गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर ने तत्काल जांच के आदेश दिए। जांच के दौरान यह पाया गया कि संबंधित कांड के अनुसंधान में भारी लापरवाही बरती गई है। प्रथमदृष्टया दोषी पाए जाने पर ताजपुर थाना के थानाध्यक्ष, मामले के अनुसंधानकर्ता और एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की विभागीय जांच जारी है और जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि कानून के तहत दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

उधर, घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों में गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि अगर थाने जैसे स्थान पर इस तरह की बर्बरता होती है, तो आम नागरिक खुद को सुरक्षित कैसे महसूस करेगा। मानवाधिकार संगठनों ने भी इस मामले में सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

फिलहाल, यह मामला समस्तीपुर पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। अब सवाल यही है कि क्या निलंबन के बाद दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी या फिर यह मामला भी जांच की फाइलों में दबकर रह जाएगा।

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top