• Home
  • Blog
  • नितिन नवीन बने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी ने दिया भव्य स्वागत
Image

नितिन नवीन बने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी ने दिया भव्य स्वागत

नई दिल्ली।
लंबे समय के इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को उसका नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने नितिन नवीन का माल्यार्पण किया और उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

पार्टी मुख्यालय में आयोजित समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने नितिन नवीन को बधाई देते हुए कहा कि, “नितिन नवीन जी हम सभी के अध्यक्ष हैं। उनका दायित्व केवल भाजपा को संभालना नहीं, बल्कि एनडीए के सभी सहयोगियों के बीच तालमेल बनाए रखना भी है।

पीएम मोदी ने सभी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों और उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन की सरलता और सहजता सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। चाहे वह युवा मोर्चा का दायित्व हो, राज्यों में प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी, या बिहार सरकार में अनुभव—नितिन नवीन ने हर जिम्मेदारी में खुद को साबित किया है।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा,

“बीजेपी एक संस्कृति है। बीजेपी एक परिवार है। यहाँ हमारे रिश्ते सिर्फ़ मेंबरशिप से कहीं ज़्यादा हैं। बीजेपी एक परंपरा है जो प्रक्रिया से चलती है, पद से नहीं। हमारे अध्यक्ष बदलते हैं, लेकिन आदर्श नहीं। लीडरशिप बदलती है, दिशा वही रहती है। बीजेपी की भावना राष्ट्रीय है, क्योंकि हमारा जुड़ाव स्थानीय है। यह क्षेत्रीय आकांक्षाओं के लिए मंच बनाती है और राष्ट्रीय महत्वाकांक्षाओं की नींव देती है। यही वजह है कि देश के हर कोने से लोग बीजेपी में शामिल हो रहे हैं।”

गौरतलब है कि नितिन नवीन को 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। सोमवार को पार्टी मुख्यालय में अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ। कोई और उम्मीदवार नामांकित नहीं हुआ, इसलिए नितिन नवीन निर्विरोध चुने गए।

इस अवसर से पहले नितिन नवीन ने दिल्ली के भगवान वाल्मीकि मंदिर, गुरुद्वारा बंगला साहिब और झंडेवाला मंदिर में माथा टेका। इस प्रकार उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का समारोह न केवल भव्य था, बल्कि भाजपा की परंपरा और राष्ट्रीय महत्व की दिशा में एक नए अध्याय की शुरुआत भी माना जा रहा है।

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top