• Home
  • Blog
  • एसबीआई के सहायक प्रबंधक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, खगड़िया स्टेशन से मिली बाइक, अनहोनी की आशंका
Image

एसबीआई के सहायक प्रबंधक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, खगड़िया स्टेशन से मिली बाइक, अनहोनी की आशंका

मुंगेर।
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की मुंगेर मुख्य शाखा में तैनात सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। लोन रिकवरी के लिए बैंक से निकलने के बाद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस बीच उनकी मोटरसाइकिल खगड़िया रेलवे स्टेशन से बरामद होने के बाद मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है और परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार, एसबीआई मुंगेर मुख्य शाखा में कार्यरत सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार 20 जनवरी 2026 की शाम करीब 4:25 बजे बैंक से लोन रिकवरी के कार्य के लिए निकले थे। वे अपनी सफेद रंग की बुलेट मोटरसाइकिल (नंबर– BR-31 AB-7858) से रवाना हुए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की।

खोज के दौरान उनकी मोटरसाइकिल खगड़िया रेलवे स्टेशन के बाइक स्टैंड में खड़ी मिली, जिसकी पहचान उनके पिता रामा राय ने की। स्टेशन परिसर में बाइक मिलने से यह मामला अब केवल बैंक से जुड़े कार्य तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि किसी अनहोनी की आशंका भी जताई जा रही है।

परिजनों और बैंक के सहकर्मियों ने नवल किशोर के मोबाइल नंबर 8872531825 पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका फोन लगातार बंद आ रहा है। उनके ससुर लाल प्रसाद राय और बहनोई मिथिलेश कुमार ने बताया कि नवल किशोर एक अनुशासित और शांत स्वभाव के व्यक्ति हैं तथा उनका किसी से कोई विवाद भी नहीं था। ऐसे में उनका अचानक इस तरह लापता होना परिवार के लिए बेहद चिंताजनक है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसबीआई मुंगेर के मुख्य प्रबंधक द्वारा कोतवाली थाना, मुंगेर में आधिकारिक आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आसपास के जिलों के थानों को भी अलर्ट कर दिया है और खगड़िया रेलवे स्टेशन समेत अन्य स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

इधर, लापता बैंक अधिकारी के परिजनों ने आम जनता से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को नवल किशोर कुमार के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत नजदीकी थाना को सूचित करें या मोबाइल नंबर 7829629628 पर संपर्क करें।

फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और नवल किशोर कुमार की सुरक्षित बरामदगी की उम्मीद की जा रही है।

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top