• Home
  • Crime
  • शास्त्री नगर में पति ने सिलबट्टे से पत्नी की हत्या की, डांस करने और बेटी होने को लेकर था विवाद
Image

शास्त्री नगर में पति ने सिलबट्टे से पत्नी की हत्या की, डांस करने और बेटी होने को लेकर था विवाद

पटना।
राजधानी पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र स्थित मछली गली में बुधवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की सिलबट्टे से प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी। मृतका की पहचान 19 वर्षीय प्रीति कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी शादी महज एक वर्ष पूर्व हुई थी। घटना के बाद आरोपी पति विजेंद्र कुमार जेवर लेकर फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम प्रीति कुमारी मोहल्ले की अन्य महिलाओं के साथ साईं शोभा यात्रा में शामिल हुई थी, जहां उसने डांस भी किया था। यह बात उसके पति विजेंद्र कुमार को नागवार गुजरी। इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच तीखी बहस हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि आक्रोश में आकर विजेंद्र ने देर रात सोते समय सिलबट्टे से प्रीति के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

परिजन आनन-फानन में प्रीति को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति घर में रखे जेवरात लेकर फरार हो गया।

बेटी होने और दहेज को लेकर भी था विवाद

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि विजेंद्र कुमार अपनी डेढ़ महीने की बेटी के जन्म से भी खुश नहीं था। मृतका की मां उर्मिला देवी ने बताया कि डिलीवरी के समय भी आरोपी अस्पताल से भाग गया था और बेटी होने पर प्रीति को अपने साथ न रखने की धमकी दी थी। इसके साथ ही वह लगातार दहेज की मांग को लेकर प्रीति को प्रताड़ित करता था और रुपयों के लिए दबाव बनाता रहता था।

मांगलिक कार्यक्रम के बीच मातम में बदली खुशियां

बताया जा रहा है कि विजेंद्र कुमार चार दिन पहले ही अपने साले अमन के ‘छेका’ (सगाई) कार्यक्रम में शामिल होने ससुराल आया था। घर में मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं और खुशी का माहौल था, लेकिन इस हत्याकांड ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। साले अमन ने बताया कि विजेंद्र का स्वभाव शुरू से ही हिंसक था और पिछले वर्ष होली के दौरान भी उसने मारपीट की थी।

पुलिस व फोरेंसिक टीम की जांच

घटना की सूचना मिलते ही सचिवालय-2 के SDPO साकेत कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद पति ने सिलबट्टे से हमला किया, जिससे महिला की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त सिलबट्टा जब्त कर लिया है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया।

मृतका के शव को IGIMS अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शास्त्री नगर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

इधर, पटना नगर निगम में स्वीपर के पद पर कार्यरत मृतका की मां अपनी डेढ़ महीने की अनाथ नतिनी के भविष्य को लेकर बदहवास हैं। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Releated Posts

रेड अलर्ट जारी: पूर्णिया के 2 बैंकों में 265 म्यूल खातों से करोड़ों की ठगी

Purnea Cyber Fraud: बिहार के पूर्णिया जिले में साइबर ठगी का एक बड़ा नेटवर्क सामने आया है, जहां…

ByByAjay Shastri Apr 24, 2026

Bihar School Crime News: रोहतास के स्कूल में अलमारी से 10 किलो संदिग्ध मांस बरामद, 5 शिक्षक निलंबित

Bihar School Crime News: रोहतास जिले के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय, रामडीह से एक…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

Bihar Transport Corruption: मुंगेर की सड़कों पर ‘घूस राज’ का खुलासा, पासिंग के नाम पर उगाही से भड़के ड्राइवर, हंगामे के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा

Bihar Transport Corruption: मुंगेर से सामने आई ताज़ा घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

Bihar News: पटना में 10 साल की छात्रा की हत्या, लापता बच्ची का शव मिलने से सनसनी

Bihar News: पटना से इस वक्त एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक 10…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top