• Home
  • Politics
  • दरभंगा में मुकेश सहनी का बड़ा आरोप — “20 साल से जमीन कब्जा का धंधा कर रहे हैं मंत्री संजय सरावगी”
Image

दरभंगा में मुकेश सहनी का बड़ा आरोप — “20 साल से जमीन कब्जा का धंधा कर रहे हैं मंत्री संजय सरावगी”

दरभंगा: वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने रविवार देर शाम दरभंगा पहुंचकर एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज कर दी। वीआईपी पार्टी के प्रधान कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सहनी ने शहरी विधायक एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी पर गंभीर आरोप लगाए।

सहनी ने कहा कि संजय सरावगी पिछले 20 वर्षों से विधायक हैं, लेकिन उनका ध्यान जनता के विकास पर नहीं, बल्कि जमीन कब्जा और खरीद-बिक्री के धंधे पर रहा है। उन्होंने कहा, “यहां के विधायक का काम लोगों की जमीन हड़पना है। मंत्री पद का दुरुपयोग कर जमीन के सौदे करवाए जा रहे हैं।”

वीआईपी प्रमुख ने यह भी कहा कि जनता अब जाग चुकी है और इस बार ऐसे नेताओं को सबक सिखाने के लिए तैयार है।
फिलहाल, मंत्री संजय सरावगी की ओर से इस आरोप पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

Releated Posts

बंगाल चुनाव पर सियासी संग्राम, दावों-प्रत्याशाओं से गरमाया माहौल

पटना से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। नेताओं के बयान अब सीधे-सीधे…

ByByAjay Shastri Apr 30, 2026

Bihar Politics: तेजस्वी के बयान पर डिप्टी सीएम विजय चौधरी का तंज—“तमिलनाडु जाते तो डोसा भी खा लेते”

पटना। बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के हालिया बयान पर तंज…

ByByAjay Shastri Apr 26, 2026

कांग्रेस को 24 अकबर रोड दफ्तर खाली करने का नोटिस, 28 मार्च तक की मोहलत; केंद्र पर साधा निशाना

नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को उसके पुराने मुख्यालय 24 अकबर रोड खाली करने का नोटिस मिलने…

ByByAjay Shastri Mar 25, 2026

बिहार की सियासत में फिर उबाल: राज्यसभा एंट्री के बाद नीतीश कुमार पर सस्पेंस

बिहार की सियासत एक बार फिर उबाल पर है। यहां राजनीति कभी ठहरती नहीं—हर दिन नए समीकरण बनते…

ByByAjay Shastri Mar 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top