• Home
  • Blog
  • मुजफ्फरपुर के स्कूल में रहस्यमयी बेहोशी से दहशत: एक-एक कर गिरती रहीं छात्राएं, कहीं इलाज तो कहीं झाड़-फूंक
Image

मुजफ्फरपुर के स्कूल में रहस्यमयी बेहोशी से दहशत: एक-एक कर गिरती रहीं छात्राएं, कहीं इलाज तो कहीं झाड़-फूंक

मुजफ्फरपुर।
बिहार में उस वक्त अफरा-तफरी और खौफ का माहौल बन गया, जब एक स्कूल में पढ़ने वाली छात्राएं अचानक एक-एक कर बेहोश होकर गिरने लगीं। क्लासरूम में चीख-पुकार मच गई, गलियारों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और मासूम चेहरों पर डर साफ नजर आने लगा। किसी ने इसे अचानक फैली बीमारी माना तो किसी ने इसे किसी अदृश्य साये का असर बता दिया।

पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड अंतर्गत मुरा हरलोचनपुर पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय रायपुर का है। बुधवार को स्कूल परिसर में अचानक कई छात्राएं एक के बाद एक बेहोश हो गईं, जिससे पूरे विद्यालय का माहौल पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ही मिनटों में स्थिति इतनी बिगड़ गई कि शिक्षक भी घबरा गए और छात्र सहम गए। आनन-फानन में बेहोश हुई छात्राओं को उनके-उनके घर भेज दिया गया। स्कूल प्रशासन भी किसी ठोस कारण की जानकारी देने की बजाय सिर्फ हालात संभालने में जुटा नजर आया।

घर पहुंचने के बाद परिजनों की प्रतिक्रिया दो हिस्सों में बंटी हुई दिखी। कुछ समझदार परिजन छात्राओं को तत्काल डॉक्टर के पास ले गए, जहां जांच और प्राथमिक इलाज कराया गया। वहीं दूसरी ओर कई परिवार आज भी अंधविश्वास की गिरफ्त में नजर आए। कहीं झाड़-फूंक कराई गई, तो कहीं ओझा-गुनी को बुला लिया गया, मानो यह कोई बीमारी नहीं बल्कि किसी रहस्यमयी साये का असर हो।

इस विरोधाभासी स्थिति ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्कूल के आसपास कुछ दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। वे स्कूल के पास ही मवेशी बांधते हैं, जिससे इलाके में गंदगी, दुर्गंध और संक्रमण का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि इसी गंदे और जहरीले माहौल के कारण पहले भी बच्चों के बेहोश होने की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन ने कभी गंभीरता नहीं दिखाई।

स्थानीय अभिभावकों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद न तो स्कूल परिसर की साफ-सफाई कराई गई और न ही अवैध कब्जा हटाने की कोई ठोस कार्रवाई हुई। अब जब छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी है, तब भी जिम्मेदार विभाग चुप्पी साधे हुए हैं।

सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि 21वीं सदी में, जब विज्ञान और चिकित्सा इतनी आगे बढ़ चुकी है, तब भी लोग झाड़-फूंक और टोना-टोटका जैसे अंधविश्वास के रास्ते क्यों चुन रहे हैं? यह मामला सिर्फ छात्राओं के बेहोश होने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही, शिक्षा व्यवस्था की कमजोरी और समाज की सोच पर भी करारा सवाल खड़ा करता है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग इस गंभीर मामले को लेकर कोई ठोस और स्थायी कदम उठाते हैं या फिर यह घटना भी अन्य मामलों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगी।

Releated Posts

NSUI का जीडी कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप

बेगूसराय के प्रतिष्ठित जीडी कॉलेज में अव्यवस्था और लापरवाही को लेकर छात्र राजनीति तेज हो गई है। NSUI…

ByByAjay Shastri Feb 25, 2026

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 52 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

बेगूसराय जिले के गढ़पुरा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 52 वर्षीय व्यक्ति…

ByByAjay Shastri Feb 25, 2026

पुरी अधिवेशन के निर्णयों के बाद बेगूसराय में भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी आंदोलन, डीएम कार्यालय पर धरना

भगवान जगन्नाथ की पावन धरा पुरी में 06, 07 एवं 08 फरवरी 2026 को आयोजित भारतीय मजदूर संघ…

ByByAjay Shastri Feb 25, 2026

पीएमसीएच में दिनदहाड़े नवजात चोरी की कोशिश, आरोपी महिला गिरफ्तार; डीएम ने जारी किया अलर्ट

राजधानी पटना में बच्चा चोर गिरोह की सक्रियता की आशंका के बीच सूबे के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल…

ByByAjay Shastri Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top