• Home
  • Crime
  • बिहार में STF–लॉरेंस गैंग मुठभेड़
Image

बिहार में STF–लॉरेंस गैंग मुठभेड़

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बिहार प्रभारी परमानंद यादव घायल, 20 KM तक चला पीछा

पटना। बिहार में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर और बिहार प्रभारी परमानंद यादव के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। इस एनकाउंटर में परमानंद यादव के पैर में गोली लगी है। घायल हालत में उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, पटना STF की टीम ने परमानंद यादव का पटना से मसौढ़ी तक करीब 20 किलोमीटर तक पीछा किया। मसौढ़ी थाना क्षेत्र में खुद को घिरता देख परमानंद ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में STF की गोली उसके पैर में लगी।

परमानंद यादव लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बिहार प्रभारी बताया जा रहा है और वह बिहार-झारखंड में गैंग से जुड़े आपराधिक नेटवर्क को संभालता था। उसके खिलाफ पटना सहित बिहार और झारखंड में हत्या, लूट, रंगदारी समेत 24 से अधिक संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि पूछताछ में लॉरेंस गैंग के नेटवर्क, शूटरों और फंडिंग से जुड़े कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Releated Posts

नवादा में रंगदारी के लिए अपहरण: होटल संचालक को अगवा कर नाखून तक उखाड़े, 12 घंटे में पुलिस ने बचाया

Nawada में अपराध की एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां रंगदारी वसूली के लिए होटल संचालक…

ByByAjay Shastri Apr 29, 2026

भागलपुर में नगर परिषद दफ्तर में ताबड़तोड़ फायरिंग, EO की हत्या; 12 घंटे में मास्टरमाइंड एनकाउंटर में ढेर

बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में मंगलवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब नगर परिषद कार्यालय…

ByByAjay Shastri Apr 29, 2026

बेगूसराय: नावकोठी थाना क्षेत्र में घर में घुसकर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत महेश्वर वार्ड नंबर 02 में देर रात गोलीबारी की घटना से…

ByByAjay Shastri Apr 28, 2026

बेगूसराय: दुष्कर्म व एससी/एसटी एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार

बेगूसराय जिले के नीमाचांदपुरा थाना क्षेत्र में दर्ज एक गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए…

ByByAjay Shastri Apr 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top