• Home
  • Blog
  • गणतंत्र दिवस से पहले गैलेंट्री अवॉर्ड्स का ऐलान: एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र, 3 अफसरों को कीर्ति चक्र
Image

गणतंत्र दिवस से पहले गैलेंट्री अवॉर्ड्स का ऐलान: एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र, 3 अफसरों को कीर्ति चक्र

नई दिल्ली।
77वें गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले रविवार को केंद्र सरकार ने गैलेंट्री अवॉर्ड्स और सर्विस मेडल्स की घोषणा कर दी है। इस वर्ष का सर्वोच्च वीरता सम्मान अशोक चक्र भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।

सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार, इस वर्ष सेना के तीन अधिकारियों को कीर्ति चक्र और 13 जवानों को शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा।

982 पुलिस व सुरक्षा कर्मियों को सेवा पदक

इस बार पुलिस, फायर ब्रिगेड, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और करेक्शनल सर्विस से जुड़े कुल 982 कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा। इनमें 125 वीरता पदक (गैलेंट्री मेडल्स) शामिल हैं।

सबसे अधिक 45 वीरता पदक जम्मू-कश्मीर ऑपरेशन थिएटर में तैनात कर्मियों को दिए गए हैं। इसके अलावा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात 35 और पूर्वोत्तर भारत में कार्यरत 5 कर्मियों को भी वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
फायर ब्रिगेड सर्विस के 4 बचावकर्मियों को भी गैलेंट्री मेडल के लिए चुना गया है।

पदक वितरण का विवरण
  • 125 गैलेंट्री मेडल:
    • 121 पुलिसकर्मी
    • 4 फायर ब्रिगेड कर्मी
  • 101 प्रेसिडेंट्स मेडल (PSM):
    • 89 पुलिस
    • 5 फायर ब्रिगेड
    • 3 सिविल डिफेंस/होम गार्ड
    • 4 करेक्शनल सर्विस
  • 756 मेरिटोरियस सर्विस मेडल (MSM):
    • 664 पुलिस
    • 34 फायर ब्रिगेड
    • 33 सिविल डिफेंस/होम गार्ड
    • 25 करेक्शनल सर्विस
CAPF और CBI को भी सम्मान

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में CRPF एकमात्र ऐसा बल रहा, जिसे 12 वीरता पदक प्राप्त हुए।
वहीं CBI के 31 अधिकारियों को प्रेसिडेंट मेडल और मेरिटोरियस सर्विस मेडल प्रदान किए गए हैं। इनमें आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप-मर्डर केस की जांच करने वाले CBI के जॉइंट डायरेक्टर वी. चंद्रशेखर भी शामिल हैं।

राज्यों में सबसे ज्यादा वीरता पदक
  • जम्मू-कश्मीर पुलिस: 33
  • महाराष्ट्र पुलिस: 31
  • उत्तर प्रदेश पुलिस: 18
  • दिल्ली पुलिस: 14
कौन हैं अशोक चक्र विजेता शुभांशु शुक्ला

शुभांशु शुक्ला भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन, टेस्ट पायलट और ISRO के अंतरिक्ष यात्री हैं। उन्होंने 25 जून 2025 को नासा के एक्सियम मिशन के तहत इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) की यात्रा की थी और वहां 18 दिन बिताए।
वे 1984 में राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय हैं और गगनयान मिशन का भी हिस्सा हैं।

शुभांशु शुक्ला मूल रूप से लखनऊ, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (लखनऊ) से हुई। 12वीं के बाद उन्होंने NDA प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की और वहीं से स्नातक की डिग्री प्राप्त की।

Releated Posts

बिहार में गैस संकट के बीच सरकार के अहम फैसले, OTP डिलीवरी सिस्टम फिलहाल बंद

पटना। राजधानी पटना समेत बिहार के कई हिस्सों में रसोई गैस की किल्लत के बीच सरकार और तेल…

ByByAjay Shastri Mar 13, 2026

बिहार राज्यसभा चुनाव: पांचों सीट जीतने के लिए एनडीए की रणनीति तेज, विधायकों को 16 मार्च तक पटना में रहने का निर्देश

बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पांचवीं सीट पर जीत सुनिश्चित करने…

ByByAjay Shastri Mar 13, 2026

LPG Cylinder New Rule: गैस बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव, अब 45 दिन बाद ही होगी नई बुकिंग

भारत में रसोई गैस की कमी की खबरों के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा बयान दिया है। सरकार…

ByByAjay Shastri Mar 13, 2026

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi की 22वीं किस्त 13 मार्च को, किसानों के खातों में आएगी रकम

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi…

ByByAjay Shastri Mar 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top