• Home
  • Blog
  • जदयू, भाजपा और लोजपा (रामविलास) कार्यालयों में आयोजित हुए समारोह, नेताओं ने लोकतंत्र और संविधान के मूल्यों को किया याद
Image

जदयू, भाजपा और लोजपा (रामविलास) कार्यालयों में आयोजित हुए समारोह, नेताओं ने लोकतंत्र और संविधान के मूल्यों को किया याद

देशभर में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बिहार की राजधानी पटना में भी राष्ट्रीय पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रदेश कार्यालयों में ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किए गए।

जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश कार्यालय में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर उन्होंने देशवासियों और प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बन गया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी भव्य समारोह का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद नेताओं ने देश और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और लोकतंत्र व संविधान के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

वहीं लोजपा (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय में भी 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और बिहारवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे संविधान बचाने की बात तो करते हैं, लेकिन अपनी भूमिका सही तरीके से नहीं निभा पा रहे हैं।

राजू तिवारी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष होने के बावजूद तेजस्वी यादव सदन की कार्यवाही के दौरान अक्सर अनुपस्थित रहते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार को ट्वीट की राजनीति नहीं, बल्कि जमीन से जुड़ी राजनीति की जरूरत है और यही कारण है कि जनता ने 2025 में उन्हें नकार दिया।

नीट छात्रा कांड को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार इस मामले में पूरी तरह गंभीर है। चाहे कोई अधिकारी हो या नेता, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Releated Posts

बिहार में गैस संकट के बीच सरकार के अहम फैसले, OTP डिलीवरी सिस्टम फिलहाल बंद

पटना। राजधानी पटना समेत बिहार के कई हिस्सों में रसोई गैस की किल्लत के बीच सरकार और तेल…

ByByAjay Shastri Mar 13, 2026

बिहार राज्यसभा चुनाव: पांचों सीट जीतने के लिए एनडीए की रणनीति तेज, विधायकों को 16 मार्च तक पटना में रहने का निर्देश

बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पांचवीं सीट पर जीत सुनिश्चित करने…

ByByAjay Shastri Mar 13, 2026

LPG Cylinder New Rule: गैस बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव, अब 45 दिन बाद ही होगी नई बुकिंग

भारत में रसोई गैस की कमी की खबरों के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा बयान दिया है। सरकार…

ByByAjay Shastri Mar 13, 2026

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi की 22वीं किस्त 13 मार्च को, किसानों के खातों में आएगी रकम

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi…

ByByAjay Shastri Mar 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top