• Home
  • Crime
  • 24 घंटे में महिला हत्याकांड का खुलासा, पति गिरफ्तार
Image

24 घंटे में महिला हत्याकांड का खुलासा, पति गिरफ्तार

बेगूसराय पुलिस ने देशी कट्टा, कारतूस व खोखा किया बरामद

बेगूसराय।
जिले के भगवानपुर (तियाय) ओपी अंतर्गत रघुनंदनपुर गांव में महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में बेगूसराय पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर उद्भेदन करते हुए मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से हत्या में प्रयुक्त देशी कट्टा, कारतूस और खोखा भी बरामद किया गया है।

पुलिस कार्यालय, बेगूसराय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दिनांक 01 फरवरी 2025 को रघुनंदनपुर गांव में सुमन कुमारी नामक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतका के भाई बसंत कुमार, निवासी रामपुर हरी (मुजफ्फरपुर) द्वारा भगवानपुर (तियाय) थाना में लिखित आवेदन दिया गया था। आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 24/26, दिनांक 02.02.26 को धारा 103(1)/61(2) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

पुलिस अधीक्षक बेगूसराय के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तेघड़ा के नेतृत्व में तियाय ओपी पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचना संकलन किया। जांच के दौरान मृतका के भाई ने बताया कि सुमन कुमारी के पति चंदन कुमार चौधरी द्वारा आए दिन झगड़ा, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। आरोपी नशे का आदी था और गांजा व स्मैक के सेवन के कारण पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं करता था।

पुलिस ने बसंत कुमार की निशानदेही पर ग्राम रघुनंदनपुर से आरोपी चंदन कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक देशी कट्टा, चार कारतूस और दो खोखा बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

जप्त सामग्री:

  • 01 देशी कट्टा
  • 04 कारतूस
  • 02 खोखा

गिरफ्तार अभियुक्त:
चंदन कुमार चौधरी (उम्र लगभग 38 वर्ष), पिता – बलराम चौधरी, निवासी – रघुनंदनपुर, वार्ड संख्या 08, थाना – भगवानपुर (तियाय), जिला – बेगूसराय।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

Bihar School Crime News: रोहतास के स्कूल में अलमारी से 10 किलो संदिग्ध मांस बरामद, 5 शिक्षक निलंबित

Bihar School Crime News: रोहतास जिले के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय, रामडीह से एक…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

Bihar Transport Corruption: मुंगेर की सड़कों पर ‘घूस राज’ का खुलासा, पासिंग के नाम पर उगाही से भड़के ड्राइवर, हंगामे के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा

Bihar Transport Corruption: मुंगेर से सामने आई ताज़ा घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

Bihar News: पटना में 10 साल की छात्रा की हत्या, लापता बच्ची का शव मिलने से सनसनी

Bihar News: पटना से इस वक्त एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक 10…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

जमुई में नाबालिग छात्रा से दरिंदगी: अपहरण, दुष्कर्म और लाइव वीडियो वायरल करने की धमकी

जमुई (बिहार): बिहार के जमुई जिले में एक नाबालिग छात्रा के साथ हुई जघन्य घटना ने पूरे क्षेत्र…

ByByAjay Shastri Apr 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top