• Home
  • Blog
  • बेऊर जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, ली विधायक पद की शपथ; तेजस्वी और विपक्ष पर दिया बड़ा बयान
Image

बेऊर जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, ली विधायक पद की शपथ; तेजस्वी और विपक्ष पर दिया बड़ा बयान

पटना।
बाहुबली नेता और मोकामा से नवनिर्वाचित विधायक अनंत सिंह ने मंगलवार को बिहार विधानसभा में विधायक पद की शपथ ग्रहण कर ली। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें बेऊर जेल से एंबुलेंस द्वारा बिहार विधानसभा लाया गया। पटना सिविल कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद उनके शपथ ग्रहण का रास्ता साफ हुआ, जिसके तहत न्यायालय के आदेश पर पुलिस अभिरक्षा में उन्हें सदन तक पहुंचाया गया।

विधानसभा परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। सदन में शपथ लेने के बाद अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात की। शपथ ग्रहण के बाद उन्हें दोबारा कड़ी सुरक्षा के बीच बेऊर जेल के लिए रवाना कर दिया गया।

जेल लौटने से पहले अनंत सिंह ने मीडिया से बातचीत में कई अहम बयान दिए। उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और उनके साथ न्याय जरूर होगा। उन्होंने कहा, “हमें पूरा विश्वास है कि हमारे साथ न्याय होगा।”

विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए अनंत सिंह ने कहा कि विपक्ष के पास बोलने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं है। जब उनसे बिहार में कानून-व्यवस्था और महिलाओं एवं लड़कियों की सुरक्षा को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि बिहार में सब सुरक्षित है और यहां निश्चित प्रशासन की सरकार है। उन्होंने दोहराया कि विपक्ष बेवजह आरोप लगा रहा है।

इस दौरान तेजस्वी यादव को लेकर पूछे गए सवाल पर अनंत सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि, “इस बार तो उतनी सीट आ भी गई है, अगली बार तो उनको किसी और पार्टी से टिकट लेकर चुनाव लड़ना पड़ेगा।”

गौरतलब है कि अनंत सिंह के शपथ ग्रहण के साथ ही मोकामा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व औपचारिक रूप से शुरू हो गया है। अब राजनीतिक हलकों की नजरें उनकी जमानत याचिका और आगे की कानूनी प्रक्रिया पर टिकी हुई हैं। शपथ ग्रहण के बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच वापस बेऊर जेल भेज दिया गया।

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top