• Home
  • Politics
  • मुंगेर में ओवैसी की हुंकार: “किसी का दिल बेटे के लिए, किसी का राजगीर के लिए, किसी का अहमदाबाद के लिए… मगर मुसलमानों के लिए किसी का दिल नहीं धड़कता
Image

मुंगेर में ओवैसी की हुंकार: “किसी का दिल बेटे के लिए, किसी का राजगीर के लिए, किसी का अहमदाबाद के लिए… मगर मुसलमानों के लिए किसी का दिल नहीं धड़कता

मुंगेर: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच आज एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मुंगेर में चुनावी हुंकार भरी। उन्होंने विपक्षी दलों और सत्ता पक्ष दोनों पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि “किसी का दिल बेटे के लिए धड़कता है, किसी का राजगीर के लिए, और किसी का अहमदाबाद के लिए… मगर मुसलमानों के लिए किसी का दिल नहीं धड़कता।”

चरवाहा विद्यालय परिसर में आयोजित विशाल जनसभा में ओवैसी ने एआईएमआईएम प्रत्याशी मोनाजिर हसन के समर्थन में जनता से वोट देने की अपील की। हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने लालू यादव, तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार पर तीखा प्रहार किया।

ओवैसी ने कहा कि “लालू-राबड़ी ने 15 साल राज किया, नीतीश कुमार 20 साल से सत्ता में हैं, लेकिन आज तक किसी मुसलमान को न सीएम बनाया गया, न डिप्टी सीएम।” उन्होंने इसे राजनीतिक भेदभाव करार दिया और कहा कि बिहार की 17 फीसदी मुस्लिम आबादी को सत्ता में हिस्सेदारी नहीं दी गई।

प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा, “घुसपैठिया अगर भारत में कोई है तो वह बंगदेश की बहन है जिसे दिल्ली में लाकर बिठाया गया है।” उन्होंने आरजेडी पर भी आरोप लगाया कि वह मुसलमानों को हमेशा बीजेपी के नाम पर डराती रही है।

Releated Posts

बिहार में सत्ता-समीकरण तेज़: शपथ ग्रहण से पहले NDA में ओहदों की खींचतान तेज़

बिहार की सियासत इस वक़्त उफान पर है। 20 नवंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले…

ByByAjay Shastri Nov 19, 2025

रोहिणी आचार्य के आरोप और लालू परिवार में बढ़ती आपसी कलह की पूरी कहानी

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) अभी उबर भी नहीं पाई थी…

ByByAjay Shastri Nov 18, 2025

RJD की समीक्षा बैठक में उठे चुनाव परिणामों पर सवाल, कोर्ट जाने की तैयारी

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी और अप्रत्याशित हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सोमवार को…

ByByAjay Shastri Nov 17, 2025

लालू परिवार से दूरी के बाद रोहिणी कहां गईं? सिंगापुर नहीं, यहीं ठहरी हैं ‘लालू की लाडली’, रो-रोकर बैठ गया गला

बिहार चुनाव में करारी हार के बाद राजद ही नहीं, बल्कि लालू परिवार के भीतर भी लगातार उथल-पुथल…

ByByAjay Shastri Nov 17, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top