• Home
  • Blog
  • बेगूसराय: विकास योजनाओं की प्रगति से लेकर ट्रैफिक और विधि-व्यवस्था तक की समीक्षा, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
Image

बेगूसराय: विकास योजनाओं की प्रगति से लेकर ट्रैफिक और विधि-व्यवस्था तक की समीक्षा, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

बेगूसराय जिला प्रशासन द्वारा विकास कार्यों की प्रगति और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर सक्रियता बढ़ा दी गई है। मंगलवार को जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में कारगिल विजय सभा भवन में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक की शुरुआत माननीय मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान शिलान्यास की गई योजनाओं की समीक्षा से हुई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी योजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने का स्पष्ट निर्देश दिया और कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

पंचायती राज विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत जिले के कुल 2886 वार्डों में से शेष 75 वार्डों में मार्च 2026 तक सोलर स्ट्रीट लाइट का अधिष्ठापन कर उसे क्रियाशील कर दिया जाएगा।

नावकोठी और मटिहानी प्रखंड में प्रस्तावित नए प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन के निर्माण को लेकर भी चर्चा हुई। बताया गया कि चिन्हित स्थलों पर पहले से ही कार्यालय संचालित हैं। इस पर जिला पदाधिकारी ने वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने का निर्देश दिया।

छौड़ाही थाना भवन निर्माण में आ रही बाधा पर भी बैठक में चर्चा हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि चिन्हित भूमि पर ट्रांसफार्मर स्थापित होने के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। इस पर डीएम ने कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग को तत्काल स्थल निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों पर अतिक्रमण हटाने तथा बिना निर्धारित पार्किंग के खड़े वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (ट्रैफिक) और नगर आयुक्त को आपसी समन्वय के साथ अतिक्रमण और अनधिकृत पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाने को कहा।

इसके साथ ही शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अनधिकृत पार्किंग करने वाले वाहनों पर कार्रवाई करने और इस व्यवस्था का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

अन्य विभागों की समीक्षा के दौरान डीएम ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभाग की साप्ताहिक समीक्षा अनिवार्य रूप से करने और कार्यों में निरंतर प्रगति सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक के बाद जिला पदाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अंचल अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ भू-समाधान, खनन, उत्पात, भूमि विवाद और विधि-व्यवस्था से जुड़े मामलों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए आपसी समन्वय बनाकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक बेगूसराय, नगर आयुक्त नगर निगम, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), सिविल सर्जन बेगूसराय सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं सभी थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

पटना के तारामंडल ट्रैफिक पोस्ट पर उठे सवाल, वाहन चालकों ने लगाए अवैध वसूली के आरोप

पटना। राजधानी पटना में ट्रैफिक नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

छपरा में कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस रिसाव, 10 लोग प्रभावित, प्रशासन ने शुरू की जांच

छपरा। सारण जिले के छपरा में गुरुवार देर रात एक कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस के रिसाव ने…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top