• Home
  • Crime
  • पटना के बोरिंग रोड चौराहे पर देर रात फायरिंग, सात गोलियों से मचा हड़कंप
Image

पटना के बोरिंग रोड चौराहे पर देर रात फायरिंग, सात गोलियों से मचा हड़कंप

राजधानी पटना के पॉश इलाके में देर रात गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, पाटलिपुत्र होटल के सामने बोरिंग रोड चौराहे के पास बैक-टू-बैक सात गोलियां चलाई गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक हुई फायरिंग से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई और इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना देर रात की बताई जा रही है, जब सड़क पर आवाजाही अपेक्षाकृत कम थी।

सूचना मिलते ही बुद्धा कॉलोनी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गोलीबारी के कारणों की गंभीरता से जांच की जा रही है।

पुलिस मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

फिलहाल किसी के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद पूरे मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top