• Home
  • Blog
  • तिलक से एक दिन पहले दूल्हा फरार, मनेर में शादी की खुशियां मातम में बदली
Image

तिलक से एक दिन पहले दूल्हा फरार, मनेर में शादी की खुशियां मातम में बदली

पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र में एक शादी की खुशियां उस वक्त चिंता और मातम में बदल गईं, जब तिलक समारोह से महज एक दिन पहले दूल्हा रहस्यमयी परिस्थितियों में घर से फरार हो गया। घटना के बाद लड़की पक्ष के परिवार में हड़कंप मच गया है और पूरे इलाके में मामले को लेकर चर्चा तेज है।

जानकारी के अनुसार, गोरैयास्थान की एक युवती की शादी लोदीपुर निवासी युवक से तय हुई थी। 16 फरवरी को तिलक और 21 फरवरी को निकाह/शादी की तारीख निर्धारित थी। दोनों परिवारों की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। रिश्तेदारों को निमंत्रण पत्र बांटे जा चुके थे और घर में शादी का माहौल था। इसी बीच दूल्हे के अचानक गायब होने की खबर ने सबको चौंका दिया।

₹45 लाख दहेज मांगने का आरोप

पीड़ित युवती के पिता ने मनेर थाना में आवेदन देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि दूल्हा पक्ष की ओर से ₹45 लाख की मांग की जा रही थी। आरोप है कि ₹20 लाख और अतिरिक्त दहेज देने में असमर्थता जताने पर साजिश के तहत दूल्हे को भगा दिया गया।

लड़की के पिता के मुताबिक, पिछले साल 27 जुलाई को दानापुर के एक रिसॉर्ट में धूमधाम से सगाई हुई थी। उस समय दोनों परिवारों के बीच सब कुछ सामान्य था। लेकिन शादी नजदीक आते ही पैसों की मांग बढ़ा दी गई। अब दूल्हे के फरार होने से परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा पर भी असर पड़ा है और युवती गहरे मानसिक तनाव में है।

दूल्हे के परिवार ने आरोपों से किया इनकार

वहीं दूसरी ओर, फरार दूल्हे की मां और भाई ने दहेज के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि वे खुद भी बेटे के इस तरह अचानक घर छोड़कर चले जाने से हैरान और परेशान हैं। परिवार का दावा है कि उनकी ओर से भी शादी की पूरी तैयारी कर ली गई थी—टेंट, डेकोरेशन, हलवाई और अन्य व्यवस्थाएं पूरी थीं तथा निमंत्रण कार्ड भी बांटे जा चुके थे।

परिजनों का कहना है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर युवक किस कारण से घर छोड़कर गया है।

पांच लोगों पर FIR, पुलिस जांच में जुटी

मामले को लेकर मनेर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थानाध्यक्ष रजनीश के अनुसार, लड़की के पिता के आवेदन पर दूल्हे, उसके भाई-बहन और मां समेत कुल पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक गोपालगंज में पशुपालन विभाग में अनुकंपा के आधार पर कार्यरत है। पुलिस फरार दूल्हे की तलाश में जुट गई है और मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए तकनीकी जांच का सहारा लिया जा रहा है।

फिलहाल दोनों पक्षों के बयान के आधार पर जांच जारी है। पूरे इलाके में इस घटना को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है और लोग पुलिस कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top