• Home
  • Crime
  • किशनगंज में DPO (ICDS) 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
Image

किशनगंज में DPO (ICDS) 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को ठाकुरगंज (जिला किशनगंज) की DPO (ICDS) अनीता कुमारी-2 को 50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

शिकायतकर्ता नूरसराय थाना क्षेत्र के जगदीशपुर तियारी निवासी नागेन्द्र कुमार (पिता- राजदेव साह) ने विशेष निगरानी इकाई, पटना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि DPO अनीता कुमारी-2 उन्हें आरोप पत्र गठित कर सस्पेंड कराने की धमकी दे रही थीं। कार्रवाई से बचाने के बदले 10 लाख रुपये की मांग की गई थी।

शिकायत के सत्यापन के बाद SVU की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी अधिकारी को 50 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।

इस मामले में भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 7 के तहत कांड संख्या-08/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी को शनिवार को पटना स्थित निगरानी न्यायालय में पेश किया जाएगा। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

इस कार्रवाई को लेकर जिले में चर्चा तेज है और इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Releated Posts

पटना में बढ़ी छिनतई की वारदातें: VVIP इलाके में महिला से चेन स्नैचिंग, पुलिस पर उठे सवाल

Bihar News: राजधानी पटना में इन दिनों आपराधिक घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ता दिख रहा है। खासकर…

ByByAjay Shastri Apr 21, 2026

समस्तीपुर में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग: युवक की हत्या, दूसरा गंभीर घायल

Samastipur Crime: बिहार में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला समस्तीपुर जिले…

ByByAjay Shastri Apr 21, 2026

बेगूसराय में सनसनी: टंकी से मिली युवक की सड़ी-गली लाश, पत्नी हिरासत में

बेगूसराय के जीरोमाइल ओपी क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब हर्ल टाउनशिप परिसर से एक युवक…

ByByAjay Shastri Apr 21, 2026

वैशाली में शादी समारोह में बवाल: गाने को लेकर दो पक्षों में पथराव, कई घायल

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले…

ByByAjay Shastri Apr 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top