• Home
  • Breaking News
  • बिहार विधान सभा में IGIMS को लेकर जोरदार बहस, तंज और ठहाके
Image

बिहार विधान सभा में IGIMS को लेकर जोरदार बहस, तंज और ठहाके

बिहार विधान सभा के शुक्रवार सत्र में IGIMS में इलाज और बेड उपलब्धता को लेकर जोरदार बहस देखने को मिली। बहस के दौरान तीखे तर्कों के साथ मजाकिया व्यंग्य भी सुनने को मिला।

जदयू के सकरा विधायक आदित्य कुमार ने IGIMS में विधायक कोटा की मांग उठाते हुए कहा कि फोन करने के बावजूद मरीजों को बेड नहीं मिल पाता। इस पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने जवाब दिया कि “जब बेड खाली रहेंगे तभी मरीजों को जगह मिलेगी।” उन्होंने स्पष्ट किया कि विधायकों के आग्रहों को प्राथमिकता से देखा जाता है और भरोसा दिलाया कि IGIMS में जल्द 2400 नए बेड जोड़े जाएंगे।

बहस के दौरान राजद विधायक चन्द्रशेखर ने सवाल उठाया कि अगर AIIMS पटना में विधायकों को विशेष सुविधाएं मिलती हैं, तो क्या IGIMS में भी ऐसी व्यवस्था संभव है? इस पर मंत्री मंगल पांडेय ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, “चन्द्रशेखर जी हर महीने पैरवी करते हैं—सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक उनकी पैरवी सुनता हूं।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि फोन पर कही जाने वाली बातें सदन में कह दी जाएं तो राजद को बुरा लग सकता है।

सत्ताधारी दल के कुछ विधायकों ने भी प्राथमिकता दिए जाने की मांग रखी। इस पर मंत्री विजय चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि सत्ताधारी दल के सदस्यों को ईर्ष्या हो रही है।

माहौल तब हल्का हो गया जब राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने मजाकिया अंदाज में कहा, “चन्द्रशेखर जी के पास भाभी जी का नंबर तो नहीं? क्योंकि हमारी तो सुनी नहीं जाती।”

IGIMS में इलाज, बेड उपलब्धता और विधायकों की प्राथमिकता को लेकर हुई इस बहस में गंभीर मुद्दों के बीच हास्य-व्यंग्य भी देखने को मिला, जिससे सदन का माहौल कुछ देर के लिए हल्का हो गया।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top