• Home
  • Crime
  • NH-31 पर अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, 4 पिस्टल और मैग्जीन बरामद
Image

NH-31 पर अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, 4 पिस्टल और मैग्जीन बरामद

बेगूसराय। DIU, बेगूसराय से मिली गुप्त सूचना के आधार पर Bihar Police की लोहियानगर थाना पुलिस टीम एवं DIU, बेगूसराय ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 4 पिस्टल, 8 मैग्जीन, 1 मोबाइल फोन और 1 मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई

दिनांक 19.02.2026 की संध्या DIU, बेगूसराय को सूचना मिली कि मुंगेर से दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध हथियार लेकर बेगूसराय की ओर आ रहे हैं। सूचना को वरीय पुलिस पदाधिकारी के संज्ञान में दिया गया। इसके बाद लोहियानगर थाना पुलिस एवं DIU की संयुक्त टीम ने NH-31 स्थित लोहियानगर ओवरब्रिज पर वाहन जांच शुरू की।

वाहन जांच के दौरान मुंगेर की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें तत्परता से पकड़ लिया गया।

तलाशी में बरामदगी

पकड़े गए दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम:

  1. भारत कुमार
  2. श्रवण कुमार

बताया। तलाशी के दौरान उनके पास से:

  • पिस्टल – 04
  • मैग्जीन – 08
  • मोटरसाइकिल – 01
  • मोबाइल – 01

बरामद किया गया। सभी सामानों को विधिवत जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

दर्ज कांड

लोहियानगर थाना कांड सं०-22/26, दिनांक-19.02.26 के तहत धारा 25 (1-बी) ए / 26 / 35 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
  1. भारत कुमार, उम्र लगभग 26 वर्ष
    पिता – विंदेश्वरी शर्मा
    पता – मैदरियापुर, वार्ड नं-06, थाना मुफस्सिल, जिला मुंगेर
  2. श्रवण कुमार, उम्र लगभग 35 वर्ष
    पिता – चंहर दास
    पता – मैदरियापुर, वार्ड नं-14, थाना मुफस्सिल, जिला मुंगेर
भारत कुमार का आपराधिक इतिहास
  • मुंगेर (मुफस्सिल) थाना कांड सं0-231/21, धारा 25 (1-बी) ए / 25(1-एए) आर्म्स एक्ट
  • मुंगेर थाना कांड सं0-102/21, धारा 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम-2018 एवं 25 (1-AA) / 25 (1-B)A / 26(i)(ii) / 35 आर्म्स एक्ट
  • कासिमबाजार थाना कांड सं0-299/24, धारा 25 (1-b)a / 26(I) / 26(2) / 35 आर्म्स एक्ट
छापेमारी दल में शामिल पदाधिकारी
  • पु०नि० बैजनाथ कुमार
  • पु०अ०नि० राजीव रंजन कुमार
  • स०अ०नि० राजेश कुमार
  • स०अ०नि० नीरज कुमार
  • सिपाही रविशंकर भारती (सभी DIU, बेगूसराय)
  • पु०अ०नि० विकास कुमार, थानाध्यक्ष लोहियानगर थाना
  • सशस्त्र बल, लोहियानगर थाना

पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों की सप्लाई चेन की जांच की जा रही है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

पटना में AI ब्लैकमेलिंग और छेड़खानी के दो मामले, कानून-व्यवस्था पर सवाल

पटना में डिजिटल फरेब और सड़कछाप दुस्साहस के दो मामलों ने कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है। AI से…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

किशनगंज में DPO (ICDS) 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

भोजपुर में जमीन कारोबारी की संदिग्ध मौत से सनसनी

भोजपुर जिले के उदवंत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत उदवंत नगर गांव में एक जमीन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

शेखपुरा से किडनैप 9वीं की छात्रा लखीसराय से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

शेखपुरा जिले में अपहृत 15 वर्षीय नौवीं कक्षा की छात्रा को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।…

ByByAjay Shastri Feb 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top