• Home
  • Crime
  • नालंदा में 5 हजार रुपये के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या
Image

नालंदा में 5 हजार रुपये के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

बिहार में बढ़ते अपराध के बीच नालंदा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। मानपुर थाना क्षेत्र के डंबरबीघा गांव के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मृतक की पहचान पावा गांव निवासी अनुज सिंह के पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सौरभ का किसी व्यक्ति पर 5 हजार रुपये बकाया था। रुपये लेने के लिए उसे फोन कर घर से बाहर बुलाया गया।

बताया जाता है कि सौरभ अपने एक दोस्त के साथ डंबरबीघा गांव के पास पहुंचा, जहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे गोली मार दी। दोस्त ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे।

घटना की सूचना मिलते ही राजगीर के डीएसपी सुनील कुमार सिंह, राजगीर थानाध्यक्ष रमन कुमार और दीपनगर थानाध्यक्ष राजमणि पावापुरी मेडिकल अस्पताल पहुंचे और आक्रोशित परिजनों को शांत कराया।

सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि युवक को फोन कर बुलाया गया था और 5 हजार रुपये के लेन-देन के विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है।

मामले की जांच शुरू कर दी गई है और घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Releated Posts

बेगूसराय में देशी कट्टा के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार

बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्ती के दौरान कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

ByByAjay Shastri Feb 25, 2026

आरा सदर अस्पताल में दलाली का भंडाफोड़, दो महिलाएं गिरफ्तार

आरा के सदर अस्पताल आरा एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह इलाज नहीं, बल्कि कथित…

ByByAjay Shastri Feb 25, 2026

पटना के चाणक्य लॉ कॉलेज हॉस्टल में LLM छात्र की संदिग्ध मौत, जांच जारी

बिहार की राजधानी पटना के नामी चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (CNLU) के हॉस्टल में मंगलवार को उस समय…

ByByAjay Shastri Feb 25, 2026

आरा स्टेशन के पास चलती ट्रेन में लूटकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच आरा रेलवे स्टेशन के समीप चलती ट्रेन में यात्री से लूट…

ByByAjay Shastri Feb 25, 2026

पंडारक में अनंत सिंह समर्थक पर हमला: पूर्व सांसद सूरजभान सिंह जाएंगे जेल! 8 पर केस दर्ज

बिहार की राजनीति में एक बार फिर तनातनी बढ़ती दिख रही है। पंडारक में मोकामा विधायक अनंत सिंह…

ByByAjay Shastri Feb 25, 2026

बिजली चोरी पर कार्रवाई में बड़ी लापरवाही! रेड के बाद डेढ़ साल तक FIR नहीं, सिस्टम पर उठे सवाल

बिहार में बिजली चोरी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।…

ByByAjay Shastri Feb 24, 2026

झंझारपुर–निर्मली रेलखंड पर ट्रेन डिरेल करने की साजिश नाकाम, लोको पायलट की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

बिहार में ट्रेन को पटरी से उतारने की बड़ी साजिश की आशंका जताई जा रही है। झंझारपुर–निर्मली रेलखंड…

ByByAjay Shastri Feb 24, 2026

NH-31 पर अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, 4 पिस्टल और मैग्जीन बरामद

बेगूसराय। DIU, बेगूसराय से मिली गुप्त सूचना के आधार पर Bihar Police की लोहियानगर थाना पुलिस टीम एवं…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

पटना में AI ब्लैकमेलिंग और छेड़खानी के दो मामले, कानून-व्यवस्था पर सवाल

पटना में डिजिटल फरेब और सड़कछाप दुस्साहस के दो मामलों ने कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है। AI से…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top