• Home
  • Breaking News
  • बिहार परिवहन विभाग की सख्ती: 40 पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
Image

बिहार परिवहन विभाग की सख्ती: 40 पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

राजस्व लक्ष्य में कमी पर तीन दिन में जवाब तलब, संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं तो विभागीय कार्रवाई

बिहार में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान जनवरी 2026 तक निर्धारित राजस्व लक्ष्य के मुकाबले अपेक्षित वसूली नहीं होने पर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है।

विभागीय समीक्षा में पाया गया कि कई जिलों में लक्ष्य की तुलना में राजस्व संग्रहण में गंभीर शिथिलता बरती गई है। इसी के मद्देनज़र कुल 40 पदाधिकारियों—जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO), अपर जिला परिवहन पदाधिकारी (ADTO), मोटर वाहन निरीक्षक (MVI) एवं प्रवर्तन अवर निरीक्षक—को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

संबंधित अधिकारियों से तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो प्रपत्र ‘क’ गठित करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी।


विभाग का स्पष्ट संदेश

परिवहन विभाग का कहना है कि निर्धारित राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करना जिला स्तरीय पदाधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। लक्ष्य के विरुद्ध कम उपलब्धि प्रशासनिक शिथिलता को दर्शाती है।

साथ ही सभी जिलों को निर्देश दिया गया है कि विशेष अभियान चलाकर शेष अवधि में राजस्व संग्रहण में तेजी लाई जाए और लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित की जाए।


इन जिलों के अधिकारियों को नोटिस
जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO)

भागलपुर, छपरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पटना, सीतामढ़ी, किशनगंज, अरवल, रोहतास, समस्तीपुर

अपर जिला परिवहन पदाधिकारी (ADTO)

किशनगंज, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पटना, वैशाली, भोजपुर, सीवान, मोतिहारी

मोटर वाहन निरीक्षक (MVI)

मुजफ्फरपुर, बेतिया, नवादा, मोतिहारी, मधुबनी, सीतामढ़ी, पटना, गया

प्रवर्तन अवर निरीक्षक

भोजपुर, नवादा, मधेपुरा, लखीसराय, सुपौल, मधुबनी, बेतिया, बक्सर, मुजफ्फरपुर


परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से स्पष्ट संकेत गया है कि राजस्व लक्ष्य में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जवाबदेही तय की जाएगी।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top