• Home
  • Blog
  • बेगूसराय में अराजपत्रित कर्मचारियों का जुलूस-प्रदर्शन, पुरानी पेंशन सहित कई मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी
Image

बेगूसराय में अराजपत्रित कर्मचारियों का जुलूस-प्रदर्शन, पुरानी पेंशन सहित कई मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

बेगूसराय, 26 फरवरी 2026।
अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के निर्णय तथा राज्य महासंघ के आह्वान पर आयोजित राष्ट्रव्यापी मांग दिवस कार्यक्रम के तहत बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा बेगूसराय के बैनर तले बुधवार को शहर में जोरदार जुलूस निकाला गया।

महासंघ से जुड़े कर्मचारी बैनर और झंडा लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए समाहरणालय गेट पहुंचे, जहां सभा आयोजित कर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन सभा की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष शंकर मोची ने की। सभा को संबोधित करते हुए जिला मंत्री मोहन मुरारी ने सरकार की कर्मचारी एवं मजदूर विरोधी नीतियों की तीव्र भर्त्सना की। उन्होंने कहा कि ठेका, संविदा, मानदेय एवं दैनिक आउटसोर्सिंग कर्मियों को अल्प मानदेय पर बहाल कर उनके साथ नाइंसाफी की जा रही है।

उन्होंने मांग की कि सभी संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मियों की सेवा नियमित की जाए। साथ ही PFRDA बिल रद्द कर NPS/UPS समाप्त करते हुए पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू की जाए। पेंशन अधिनियम 2025 को निरस्त करने, OPS के तहत पेंशनर्स को पूर्ण अधिकार देने, चारों श्रम संहिताओं (4 लेबर कोड) को वापस लेने, सरकारी क्षेत्र के निजीकरण एवं निगमीकरण पर रोक लगाने की भी मांग की गई।

महासंघ ने आठवां वेतन आयोग शीघ्र लागू करने तथा तब तक न्यूनतम 5000 रुपये अथवा मूल वेतन का 10 प्रतिशत अंतरिम राहत देने की मांग उठाई। इसके अलावा 18 माह के बकाया महंगाई भत्ते (DA) का भुगतान, कर्मचारियों-पेंशनरों एवं संविदा कर्मियों को स्वास्थ्य बीमा एवं कैशलेस उपचार की सुविधा देने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति वापस लेने तथा संविधान के अनुच्छेद 310, 311 (2)(a)(b)(c) को निरस्त करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई।

स्थानीय समस्याओं का उल्लेख करते हुए वक्ताओं ने सभी कर्मियों की सेवा संपुष्टि, ACP/MACP का लाभ, समय पर वेतन एवं मानदेय भुगतान तथा पिछले 5-6 वर्षों से एक ही स्थान पर कार्यरत आवास सहायकों को नजदीकी प्रखंड में पदस्थापित करने की मांग की।

सभा को जिला मंत्री मोहन मुरारी के अतिरिक्त उपाध्यक्ष राम दास ठाकुर, अनुराग कुमार, संयुक्त मंत्री सुनील कुमार, रामानंद सागर, आवास कर्मी संघ के जिला मंत्री सिकंदर कुमार, अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के जिला मंत्री जितेंद्र कुमार, BMOA के नेता कमल, मनोज कुमार, नीरज कुमार, गौतम कुमार, दीपक कुमार, सुमित कुमार, नगर निगम कर्मचारी संघ के जिला मंत्री दिलीप मल्लिक, अध्यक्ष गिरीश प्रसाद सिंह सहित दर्जनों नेताओं ने संबोधित किया।

कार्यक्रम के अंत में महासंघ के पांच सदस्यीय शिष्टमंडल ने मुख्य सचिव, बिहार सरकार के नाम मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा।

महासंघ के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं करती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

— मोहन मुरारी, जिला मंत्री

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top