• Home
  • Crime
  • पटना में नवजात बेचने की साजिश का खुलासा: नाबालिग का सिजेरियन कर बच्चा बेचने की तैयारी, अस्पताल संचालक समेत तीन गिरफ्तार
Image

पटना में नवजात बेचने की साजिश का खुलासा: नाबालिग का सिजेरियन कर बच्चा बेचने की तैयारी, अस्पताल संचालक समेत तीन गिरफ्तार

राजधानी पटना में नवजात बच्चे को बेचने की साजिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आठ माह की गर्भवती नाबालिग का सिजेरियन कर नवजात को बेचने की योजना का खुलासा किया है।

मामला तब सामने आया जब नाबालिग के माता-पिता ने अपनी बेटी के गायब होने की शिकायत पुलिस से की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि नाबालिग को पटना के संजीवनी अस्पताल में रखा गया है, जहां उसका सिजेरियन कर नवजात को बेचने की तैयारी की जा रही थी।

डीएसपी सचिवालय अनु कुमारी के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अस्पताल संचालक राकेश कुमार सिन्हा, नाबालिग के प्रेमी और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही संजीवनी अस्पताल को सील कर दिया गया।

पुलिस की पूछताछ में अस्पताल संचालक की निशानदेही पर उस व्यक्ति तक भी पहुंच बनाई गई, जिसे पैसे देकर नवजात की देखभाल करने और उसके लिए खरीददार ढूंढने की जिम्मेदारी दी गई थी। पुलिस ने वहां से नवजात को सुरक्षित बरामद कर लिया।

फिलहाल बच्चे को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस इस पूरे मामले को अवैध अस्पतालों के जरिए नवजात बच्चों की तस्करी से जोड़कर भी जांच कर रही है।

पटना से राहुल कुमार की रिपोर्ट

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top