• Home
  • Crime
  • बेगूसराय में प्रेमिका की बेरहमी से हत्या: सरकारी स्कूल शिक्षक ने शव को 4 जिलों में घुमाने के बाद बोरी में बंद कर फेंका
Image

बेगूसराय में प्रेमिका की बेरहमी से हत्या: सरकारी स्कूल शिक्षक ने शव को 4 जिलों में घुमाने के बाद बोरी में बंद कर फेंका

Begusarai: बिहार के बेगूसराय जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को छिपाने के लिए चार जिलों में घुमाता रहा। आखिर में आरोपी ने शव को बेगूसराय में फेंक दिया।

मृतका की पहचान भारती कुमारी के रूप में हुई है, जो बेगूसराय की रहने वाली थी और पटना में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। 15 अक्टूबर को उसका शव बेगूसराय में एक बोरी में बंद मिला था। आरोपी की पहचान गोपाल के रूप में हुई है, जो किशनगंज के डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय, मोतिहारा में शिक्षक था।

पुलिस जांच में पता चला कि भारती 9 अक्टूबर को बरौनी से गोपाल के साथ किशनगंज गई थी। 13 अक्टूबर को दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद गोपाल ने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद, उसने शव को किशनगंज से लेकर चार जिलों में घुमाया और अंत में बेगूसराय में फेंक दिया।

कॉल डिटेल्स और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को 25 अक्टूबर को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गोपाल ने अपराध कबूल करते हुए पूरी वारदात का खुलासा किया।

Releated Posts

वैशाली में शादी समारोह में बवाल: गाने को लेकर दो पक्षों में पथराव, कई घायल

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले…

ByByAjay Shastri Apr 19, 2026

नालंदा में सनसनी: पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, दो मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के परासी गांव से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई…

ByByAjay Shastri Apr 19, 2026

नालंदा में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, फायरिंग में महिला गंभीर, गांव में दहशत

नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मिल्कीपर गांव में एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप…

ByByAjay Shastri Apr 19, 2026

Bihar Crime: शेखपुरा में मामूली विवाद बना खूनी खेल, थ्रेसर को लेकर फायरिंग में 2 की मौत

शेखपुरा: बिहार के Sheikhpura जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद…

ByByAjay Shastri Apr 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top