• Home
  • Crime
  • मुजफ्फरपुर में एटीएम उखाड़कर ले गए बदमाश, SBI मशीन में लाखों रुपये होने की आशंका; पुलिस गश्ती पर उठे सवाल
Image

मुजफ्फरपुर में एटीएम उखाड़कर ले गए बदमाश, SBI मशीन में लाखों रुपये होने की आशंका; पुलिस गश्ती पर उठे सवाल

मुजफ्फरपुर:
बिहार में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले में बेखौफ बदमाशों ने देर रात एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए एटीएम मशीन ही उखाड़कर फरार हो गए। इस दुस्साहसी घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला करजा थाना क्षेत्र के मड़वन चौक का है, जहां स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एटीएम को अपराधियों ने निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि देर रात अज्ञात बदमाश सुनसान का फायदा उठाकर एटीएम बूथ में घुस गए और मशीन को जड़ से उखाड़ लिया। इसके बाद अपराधी एटीएम को वाहन में लादकर मौके से फरार हो गए।

सूत्रों के अनुसार जिस एटीएम मशीन को बदमाश उखाड़कर ले गए हैं, उसमें लाखों रुपये की नकदी होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस जगह यह वारदात हुई है, वहां रात में पुलिस गश्ती होने का दावा किया जाता है। इसके बावजूद अपराधियों का इस तरह एटीएम मशीन उखाड़कर ले जाना पुलिस व्यवस्था पर कई सवाल खड़े करता है। लोगों का आरोप है कि अगर गश्ती व्यवस्था मजबूत होती तो शायद बदमाश इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार नहीं हो पाते।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी करजा थाना क्षेत्र में बदमाश एटीएम को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से इलाके के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही करजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके का जायजा लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस वारदात में शामिल अपराधियों की तलाश तेज कर दी गई है। संदिग्ध वाहनों और लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

फिलहाल इस घटना ने एक बार फिर मुजफ्फरपुर में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं और यह साफ कर दिया है कि अपराधी पुलिस को खुली चुनौती देने से भी नहीं डर रहे हैं।

Releated Posts

Bihar School Crime News: रोहतास के स्कूल में अलमारी से 10 किलो संदिग्ध मांस बरामद, 5 शिक्षक निलंबित

Bihar School Crime News: रोहतास जिले के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय, रामडीह से एक…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

Bihar Transport Corruption: मुंगेर की सड़कों पर ‘घूस राज’ का खुलासा, पासिंग के नाम पर उगाही से भड़के ड्राइवर, हंगामे के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा

Bihar Transport Corruption: मुंगेर से सामने आई ताज़ा घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

Bihar News: पटना में 10 साल की छात्रा की हत्या, लापता बच्ची का शव मिलने से सनसनी

Bihar News: पटना से इस वक्त एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक 10…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

जमुई में नाबालिग छात्रा से दरिंदगी: अपहरण, दुष्कर्म और लाइव वीडियो वायरल करने की धमकी

जमुई (बिहार): बिहार के जमुई जिले में एक नाबालिग छात्रा के साथ हुई जघन्य घटना ने पूरे क्षेत्र…

ByByAjay Shastri Apr 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top